- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- BMW लाई भारत में सस्ती...
प्रौद्योगिकी
BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू
Tara Tandi
22 Aug 2026 5:59 PM IST

x
नई दिल्ली: BMW की ओर से नई लग्जरी कार BMW X1 LWB को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने यह कार लॉन्च करके उन यूजर्स को टारगेट करने की कोशिश की है जो अफॉर्डेबल प्राइस के अंदर लग्जरी का अनुभव करना चाहते हैं। इसकी खास बात यह है कि कार को भारत में ही बनाया गया है। यह एक्स1 का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन है जो कि पहली बार प्रीमियम कार खरीदने वालों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। भारत में कितनी है कार की कीमत, और कौन से हैं इसके फीचर्स, आइए जानते हैं विस्तार से।
BMW X1 LWB Price in India
BMW X1 LWB की भारत में कीमत 49.90 लाख रुपये है। यह इस कार का एक्स-शोरुम प्राइस है। कार को भारत के चेन्नई स्थित बीएमडब्ल्यू प्लांट में ही बनाया गया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है।
BMW X1 LWB Features
BMW X1 LWB एक लग्जरी कार है जो उन यूजर्स के लिए लाई गई है जो कम दाम में पहली बार लग्जरी पर स्विच करना चाहते हैं। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, BMW X1 LWB यानी लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन। इसका फायदा रियर कैबिन वाले यात्रियों को मिलता है। इस व्हीलबेस में पैरों के लिए ज्यादा जगह मिल जाती है और सफर ज्यादा आरामदायक लगता है। BMW X1 कंपनी का पॉपुलर एसयूवी रहा है। कार को बनाने के पीछे कंपनी का फोकस उन यूजर्स के लिए रहा है जो रियर सीट कम्फर्ट को तवज्जो देते हैं।
TagsBMW लाई भारतसस्ती लग्जरी कार X1 LWBकीमत ₹49.90 लाख शुरूBMW launches the X1 LWB affordableluxury car in Indiaprices start at ₹49.90 lakhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





