- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy S25...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy S25 Ultra पर अब तक की सबसे बड़ी छूट, 200MP कैमरा फोन
Tara Tandi
14 Jun 2025 2:04 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: क्या आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं? हालांकि, जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहते और अच्छे खास डिस्काउंट का इंतजार कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो आप जल्द ही सैमसंग के लेटेस्ट S25 Ultra फोन को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। Samsung Galaxy S25 Ultra फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों पर डिस्काउंट के साथ आ रहा है। चार कैमरा सेटअप वाले इस प्रीमियम फोन को आप सस्ते में कहां से खरीद सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra की खास बातें
डिस्प्ले- 6.9 इंच क्वाड एचडी+
रियर कैमरा- 200MP + 50MP + 50MP + 10MP
फ्रंट कैमरा- 12MP
बैटरी- 5000 mAh
प्रोसेसर- 8 Elite for Galaxy
Samsung S25 Ultra की कीमत में छूट?
Samsung Galaxy S25 Ultra अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड है। इसका 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल को 1,29,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, Amazon पर यह प्रीमियम फोन 9 प्रतिशत छूट के तहत 1,17,999 रुपये में लिस्टेड है।
Samsung Galaxy S25 Ultra बैंक ऑफर
Amazon और Flipkart दोनों ही Galaxy S25 Ultra पर ज्यादा छूट के लिए बैंक ऑफर दे रहे हैं। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा, बजाज फिनसर्व के तहत नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन उपलब्ध है। सभी बैंकों पर कार्डलेस EMI की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, Amazon पर भी बैंक ऑफर दिए जा रहे हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करना फायदेमंद हो सकता है। HDFC बैंक डेबिट कार्ड, Amazon Pay Later और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर अलग-अलग ऑफर मिल रहे हैं।
Samsung S25 Ultra एक्सचेंज ऑफर
Samsung Galaxy S25 Ultra को एक्सचेंज बोनस के साथ ज्यादा छूट पर खरीदने का मौका। Amazon पर फोन 69,150 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। वहीं, Flipkart पर Galaxy S25 Ultra 45,150 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। यह ऑफर दोनों प्लेटफॉर्म पर नियम और शर्तों के साथ आता है। अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ने ही ऑफर्स के बारे में जानकारी दे दी है और आप खुद तय कर सकते हैं कि आपके लिए गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा कहां से खरीदना किफायती रहेगा।
TagsSamsung Galaxy S25 Ultraसबसे बड़ी छूट200MP कैमरा फोनbiggest discount200MP camera phoneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





