प्रौद्योगिकी

WhatsApp से बड़ी खबर

jantaserishta.com
23 May 2022 10:20 AM IST
WhatsApp से बड़ी खबर
x

नई दिल्ली: WhatsApp यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है. अगर आप भी अपने iPhone पर पुराना iOS वर्जन यूज करते हैं तो उस पर WhatsApp काम नहीं करेगा. कंपनी ने नया सपोर्ट अपडेट अनाउंस किया है. इससे इस साल के अंत तक पुराने iOS वर्जन पर इसका अपडेट खत्म कर दिया जाएगा.

WhatsApp के कहा है कि iOS 10 और iOS 11 पर वो सपोर्ट खत्म करने वाला है. इसे लगातार यूज करने के लिए यूजर्स को ओएस अपडेट करना जरूरी होगा. WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp इसको लेकर iOS 10 या iOS 11 यूजर्स को चेतावनी भी दे रहा है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp इन iOS पर 24 अक्टूबर के बाद से काम नहीं करेगा. वॉर्निंग मैसेज में कहा गया है कि यूजर्स को सेटिंग में जाकर फिर जेनरल सेटिंग में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करके लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट कर लें.
हालांकि, अब ज्यादा iPhones iOS 10 या iOS 11 पर काम नहीं करते हैं. आईफोन लाइनअप में केवल iPhone 5 और iPhone 5c इन ऑपरेटिंग वर्जन पर काम करते हैं. अगर आप भी ये पुराना डिवाइस यूज करते हैं तो आप इस पर WhatsApp 24 अक्टूबर के बाद यूज नहीं कर पाएंगे.
फिलहाल जो यूजर्स iPhone 5s या iPhone 6 यूज करते हैं उनके लिए वॉट्सऐप लगातार काम करता रहेगा. जब भी उनके डिवाइस के लिए सपोर्ट को खत्म किया जाएगा. उनको इस बारे में कंपनी की ओर से जानकारी दी जाएगी.
अपने Help Center पेज पर कंपनी ने लिखा है कि WhatsApp यूज करने के लिए iPhone का iOS 12 या उससे ऊपर के वर्जन पर काम करना जरूरी है. एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ये वर्जन Android 4.1 या उससे ज्यादा होना चाहिए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story