- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- फेसबुक यूजर्स के लिए...

नई दिल्ली: जल्द ही फेसबुक के कई यूनिक और काम के फीचर बंद होने वाले हैं। दरअसल, फेसबुक का नियरबाय फ्रेंड्स (Nearby Friends) फीचर जो लोगों को अन्य फेसबुक यूजर्स के साथ अपनी वर्तमान लोकेशन शेयर करने देता है, अब इस साल 31 मई से उपलब्ध नहीं होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने यूजर्स को नियरबाय फ्रेंड्स फीचर और अन्य लोकेशन बेस्ड फीचर्स के बंद होने के बारे में सूचित करना शुरू कर दिया है। नियरबाय फ्रेंड्स फंक्शनैलिटी यूजर्स को अपने फ्रेंड की रियल टाइम लोकेशन ट्रैक करने की अनुमति देती है। एक बार इनेबल होने पर, ये फीचर यूजर्स को तब सूचित करता है, जब उनके फ्रेंड उनकी वर्तमान लोकेशन के नजदीक होते हैं। नियर फ्रेंड्स के साथ-साथ फेसबुक वेदर अलर्ट, लोकेशन हिस्ट्री और बैकग्राउंड लोकेशन को भी बंद कर रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





