प्रौद्योगिकी

OnePlus के स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट, OnePlus Buds 3 को मुफ्त लेने का मौका

Tara Tandi
13 July 2025 3:40 PM IST
OnePlus के स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट, OnePlus Buds 3 को मुफ्त लेने का मौका
x
Technology टेक्नोलॉजी: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की Prime Day सेल शनिवार (12) जुलाई से शुरू हो गई है। यह सेल केवल एमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन रखने वाले कस्टमर्स के लिए है। एमेजॉन की यह सेल 14 जुलाई तक चलेगी। इसमें बहुत सी प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इसके अलावा कस्टमर्स के लिए बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी हैं। इससे सेल से भी कम प्राइस में प्रोडक्ट को खरीदा जा सकेगा।
एमेजॉन की सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और ICICI Bank के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मिल सकता है। इस सेल में कूपन कोड से भी कस्टमर्स के लिए सेल के प्राइस से कम में प्रोडक्ट उपलब्ध हो सकता है। एमेजॉन की सेल में OnePlus के स्मार्टफोन्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। इनमें इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया OnePlus Nord CE 5 भी शामिल है। इस स्मार्टफोन की एमेजॉन की प्राइम डे सेल के शुरुआती दिन से ही बिक्री शुरू हुई है। Nord CE 5 के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 24,999 रुपये का है। इस सेल में यह स्मार्टफोन 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस प्राइस में बैंक और अन्य ऑफर्स शामिल हैं। इसमें OnePlus 13R को 44,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कस्टमर्स को इस स्मार्टफोन के साथ OnePlus Buds 3 मुफ्त मिल सकता है।
Next Story