प्रौद्योगिकी

New Brezza, में मिलेंगे बड़े बदलाव, 11 हजार में करा सकते हैं बुकिंग

Ratna Netam
15 July 2026 3:10 PM IST
New Brezza, में मिलेंगे बड़े बदलाव, 11 हजार में करा सकते हैं बुकिंग
x

New Delhi नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा का नया जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने नई ब्रेजा का टीजर जारी कर दिया है और इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। ग्राहक नई ब्रेजा को 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं।

मारुति सुजुकी नई जेनरेशन ब्रेजा को 24 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। साल 2022 में लॉन्च हुई सेकेंड जनरेशन ब्रेजा के बाद यह SUV का पहला बड़ा अपडेट होगा। कंपनी ने टीजर जारी करते हुए इसे इस सीजन का बड़ा धमाका बताया है।

कंपनी की ओर से जारी टीजर में कहा गया है, “यह इस सीजन का सबसे बड़ा धमाका है और यह आपको हैरान कर देगा। नई ब्रेजा की बुकिंग शुरू हो चुकी है।” हालांकि, अभी तक कंपनी ने नई ब्रेजा के डिजाइन, फीचर्स और इंजन से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

10 साल में 14 लाख से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा

मारुति सुजुकी ब्रेजा ने भारतीय कॉम्पैक्ट SUV बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। कंपनी के अनुसार, साल 2016 में लॉन्च होने के बाद से ब्रेजा को देशभर में 14 लाख से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा मिला है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा कि ब्रेजा का सफर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि यह SUV भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV में शामिल रही है और ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि साल 2026 में आने वाली नई ब्रेजा ग्राहकों की उम्मीदों और कंपनी की तकनीक का बेहतर संयोजन होगी। कंपनी का लक्ष्य नई SUV के जरिए ग्राहकों को बेहतर अनुभव देना है।

नई ब्रेजा में मिल सकते हैं कई अपडेट

हालांकि कंपनी ने अभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि नई ब्रेजा में डिजाइन और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नए स्टाइल के एलईडी लाइट्स, अपडेटेड फ्रंट और रियर डिजाइन के साथ नए फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा SUV के इंटीरियर में भी बदलाव की उम्मीद है। इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स और ज्यादा सुविधाएं मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट और महिंद्रा XUV 3XO जैसी गाड़ियों से ब्रेजा का मुकाबला है।

नई ब्रेजा के लॉन्च के बाद मारुति सुजुकी को उम्मीद है कि वह इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकेगी। कंपनी ने बुकिंग शुरू कर ग्राहकों के बीच नए मॉडल को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।

अब सभी की नजरें 24 जुलाई को होने वाले लॉन्च इवेंट पर हैं, जहां नई ब्रेजा के फीचर्स, कीमत और अन्य जानकारी सामने आएगी।

Next Story