प्रौद्योगिकी

बड़ा झटका! Jio यूजर्स ध्यान दें

jantaserishta.com
13 Jun 2022 12:53 PM IST
बड़ा झटका! Jio यूजर्स ध्यान दें
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: हाल ही में Reliance Jio ने यूजर्स को झटका देते हुए एक प्लान बंद कर दिया था. ये प्लान JioPhone के लिए यूजर्स के लिए था. कंपनी ने अपने 749 रुपये वाले Prepaid Plan को बंद कर दिया था. हालांकि, इसके बदले यूजर्स अब 899 रुपये वाले JioPhone Prepaid Plan के साथ जा सकते हैं.

ये प्लान 150 रुपये महंगा है. JioPhone का ये प्रीपेड प्लान उनलोगों के लिए है जो अपने लिए एक लॉन्ग टर्म प्लान लेना चाहते हैं. यहां पर आपको इस प्लान के बेनिफिट्स और दूसरी डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.
TelecomTalk की एक रिपोर्ट के अनुसार, Reliance Jio अपने JioPhone यूजर्स के लिए 749 रुपये और 899 रुपये वाले दो प्लान्स को ऑफर कर रही थी. दोनों ही प्लान्स में एक जैसे ही बेनिफिट्स दिए जा रहे थे. लेकिन, अब 749 रुपये वाले प्लान को बंद करने के बाद यूजर्स के पास केवल 899 रुपये वाले प्लान का ऑप्शन बचा है.
इस वजह से इसे टैरिफ हाइक के तौर पर देखा जा रहा है. यानी कंपनी ने सीधे-सीधे JioPhone के इस प्लान को 150 रुपये महंगा कर दिया है. प्लान की नई कीमत को कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर लिस्ट किया जा चुका है.
JioPhone के 899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को टोटल 24GB डेटा दिया जाता है. यूजर्स को हर 28 दिन पर 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है. हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है.
इस प्लान की टोटल वैलिडिटी 336 दिन की है. इसमें यूजर्स को 28 दिन का 12 साइकल मिलता है. जिसमें हर साइकल में 50 SMS और 2GB डेटा दिया जाता है. इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल का ऑप्शन मिलता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story