प्रौद्योगिकी

बड़ा एक्शन, ट्विटर ने भारत में 48,624 अकाउंट्स को किया बैन

jantaserishta.com
1 Jan 2023 5:49 PM IST
बड़ा एक्शन, ट्विटर ने भारत में 48,624 अकाउंट्स को किया बैन
x
बाल यौन शोषण और अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले 45,589 अकांउट्स को बैन कर दिया।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एलन मस्क द्वारा संचालित ट्विटर ने भारत में 26 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच बाल यौन शोषण और अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले 45,589 अकांउट्स को बैन कर दिया। वहीं, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने देश में अपने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 3,035 अकाउंट्स को भी बंद कर दिया।
कुल मिलाकर, ट्विटर ने भारत में रिपोर्टिग पीरियड में 48,624 अकाउंट्स को बैन कर दिया।
ट्विटर ने नए आईटी नियम, 2021 के अनुपालन में अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि उन्हें एक ही समय-सीमा में भारत में यूजर्स से 755 शिकायतें मिलीं और उनमें से 121 यूआरएल पर कार्रवाई की।
इनमें कोर्ट के आदेशों के साथ व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतें शामिल हैं।
भारत से अधिकांश शिकायतें दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (681), आईपी से संबंधित उल्लंघन (35), घृणित आचरण (20), और गोपनीयता उल्लंघन (15) के बारे में थीं।
अपनी नई रिपोर्ट में, ट्विटर ने कहा कि उसने 22 शिकायतों पर भी कार्रवाई की, जो अकाउंट सस्पेंशन की अपील कर रहे थे।
कंपनी ने कहा, इन सभी का समाधान किया गया और उचित प्रतिक्रिया भेजी गई। हमने स्थिति की बारीकियों की समीक्षा करने के बाद इनमें से किसी भी अकाउंट के सस्पेंशन को वापस नहीं लिया। सभी अकाउंट्स बंद हैं।
कंपनी ने कहा, हमें इस रिपोटिर्ंग अवधि के दौरान ट्विटर अकाउंट्स के बारे में सामान्य प्रश्नों से संबंधित 1 अनुरोध भी प्राप्त हुआ।
नए आईटी नियम 2021 के तहत 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले बड़े डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story