- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Bharti Airtel ने 1.80...
प्रौद्योगिकी
Bharti Airtel ने 1.80 लाख जाली लिंक्स को किया ब्लॉक, लाखों यूजर्स को किया सुरक्षित
Tara Tandi
13 Jun 2025 7:41 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने दावा किया है कि उसने एडवांस्ड फ्रॉड-डिटेक्शन सिस्टम को लॉन्च करने के सिर्फ 25 दिनों के अंदर 1.80 लाख जाली लिंक्स को ब्लॉक किया है। कंपनी ने बताया है कि इन लिंक्स को ब्लॉक कर लगभग 30 लाख यूजर्स को फ्रॉड से सुरक्षित किया गया है।
भारती एयरटेल ने बताया, "कंपनी के सभी मोबाइल और ब्रॉडबैंड कस्टमर्स के लिए ऑटोमैटिक तरीके से एडवांस्ड सिस्टम स्कैन्स और फिल्टर्स को SMS, WhatsApp, Telegram, Instagram, ईमेल और अन्य ब्राउजर्स पर एनेबल किया गया है। इससे प्रति दिन एक अरब से अधिक URLs की पड़ताल के लिए रियल-टाइम थ्रेट इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाता है। इससे नुकसानदायक साइट्स का एक्सेस 100 मिलिसेकेंड्स से कम में ब्लॉक किया जाता है।" भारती एयरटेल के CEO (तमिलनाडु और केरल) के CEO, Tarun Virmani ने कहा, "हमें फ्रॉड डिटेक्शन सॉल्यूशन को पेश करने पर गर्व है। इससे हमारे कस्टमर्स को रिस्क से सुरक्षित किया जा सकेगा। डिजिटल खतरे पहले अधिक एडवांस्ड और विस्तृत हो रहे हैं और एक मजबूत और सुरक्षित मोबाइल नेटवर्क की जरूरत भी बढ़ गई है।"
कंपनी का यह सॉल्यूशन बैकग्राउंड में ऑपरेट करता है। इसके लिए किसी इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती और यह यह मुफ्त है। हाल ही में भारती एयरटेल ने अपने 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और WiFi सॉल्यूशंस को बेहतर बनाने के लिए Nokia और Qualcomm को एक कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, फिनलैंड की नोकिया के 5G FWA और Wi-Fi 6 एक्सेस प्वाइंट डिवाइसेज की 'मेक इन इंडिया' मिशन के अनुसार देश में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी।
इससे उन क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड की उपलब्धता बढ़ेगी जहां फाइबर कनेक्टिविटी सीमित या उपलब्ध नहीं है। भारती एयरटेल को नोकिया अपने 5G FWA आउटडोर गेटवे रिसीवर और वाई-फाई 6 एक्सेस प्वाइंट की सप्लाई की जाएगी। इन डिवाइसेज में Qualcomm के Modem-RF और वाई-फाई 6 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। भारती एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की तैयारी की है। डेटा की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने कवरेज बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही कंपनी ने 4G नेटवर्क में नया इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है। भारती एयरटेल के पास 12 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स का 5G बेस है।
TagsBharti Airtel1.80 लाख जाली लिंक्सकिया ब्लॉकलाखों यूजर्स सुरक्षित1.80 lakh fake linksblockedlakhs of users safeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





