प्रौद्योगिकी

सुपारी की खेती से जल्द ही बन सकते हैं करोड़पति!

HARRY
7 May 2023 4:03 PM GMT
सुपारी की खेती से जल्द ही बन सकते हैं करोड़पति!
x
जानें लगाने की विधि

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Business Idea: सुपारी की खेती (Areca Nut Farming) से जल्द ही बन सकते हैं करोड़पति! जानें लगाने की विधि, सुपारी की खेती Business Idea में आज सुपारी एक आयुर्वेदिक पौधा है। इसमें अनेक प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। दुनिया में इसकी ऊंचाई डिमांड रहती है लेकिन उत्पादन केवल कुछ ही विषुवत रेखीय देशों में होता है। इसलिए इसकी बाजार में ऊंची मांग रहती है।

भारत दुनिया का 50 प्रतिशत सुपारी की खेती (Areca Nut Farming) करता है। सुपारी की खेती किसी भी प्रकार की मिट्टी में हो सकती है लेकिन दक्षिण भारत की लाल और लेटराइट मिट्टी में अच्छी होती है। अगर आप कृषि कार्य से जुड़े हैं और आपके पास खेत है तो आप सुपारी की खेती करके जल्द ही अपनी कमाई करोड़ों में कर सकते हैं।

Business Idea: सुपारी की खेती (Areca Nut Farming)

Table of Contents

Business Idea: सुपारी की खेती (Areca Nut Farming)

सुपारी की खेती की विधि (Areca Nut Farming Method)

सुपारी की खेती किस प्रकार की मिट्टी में होती है? (Which Soil is Fit for Areca Nut Farming)

सुपारी की खेती किस जलवायु (Climate) में होती है?

सुपारी की खेती से आमदनी कितनी होगी? Income from Areca Nut Farming)

FAQ:

सुपारी की खेती के बिजनेस से कितनी कमाई हो सकती है?

सुपारी की खेती किस मिट्टी में होती है?

भारत में सुपारी की खेती किन राज्यों में अधिक होती है?

सुपारी के फायदे क्या हैं?

सुपारी खाने के क्या नुकसान हैं?

क्या सुपारी चबाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है?

महिलाओं को सुपारी खाने के क्या फायदे हैं?

अन्य पढें:

सुपारी का पेड़ ताड़ और बांस के पेड़ की तरह 50 से 60 फीट लंबे होते हैं। ताड़ के पेड़ की तरह इसमें भी चार से पांच फीट लंबे लंबे और चौड़े पत्ते होते हैं। पकने पर फल लाल भूरे और गुलाबी रंग के हो जाते हैं तब तोड़ा जाता है।

इसकी खेती में अधिक मजदूर की आवश्यकता नहीं होती है। क्योंकि फल के ऊपर के छिलके को हटाने के लिए भी मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन तोड़ने के बाद इसे 25 दिन तक सुखाना होता है जिसके लिए मजदूर चाहिए। इसके बाद अलग अलग साइज के सुपारी को छांटने और ग्रेडिंग करने के लिए भी मजदूर की जरूरत पड़ती है।

साइज और रंग में भी सुपारी अलग अलग प्रकार के होते हैं जिसे छांट कर ग्रेडिंग की जाती है। कुछ सुपारी लाल और गुलाबी प्रकार के होते हैं तो कुछ हाल सफेद। क्वालिटी के अनुसार अलग अलग मार्केट में बाजार मूल्य के अनुसार सप्लाई किया जाता है।

सुपारी की खेती दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में प्रमुख रूप से की जाती है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम में भी इसकी खेती होती है इसकी खेती रोपण विधि से की जाती है। क्यारियों में पहले इसके बीज को बो कर पौधा बनाया जाता है। इसके बाद जब पौधा रोपने योग्य हो जाता है तब पुनः लगाया जाता है।

सुपारी की खेती की विधि (Areca Nut Farming Method)

Business Idea

Areca Nut Farming

सुपारी की खेती

सुपारी का पेड़

सुपारी (Areca Nut) खेती के लिए खेतों की बनावट और क्यारियां इस प्रकार से बनाई जाती है कि पौधे जी जड़ में पानी ना लगे। बारिश के बाद आसानी से पानी निकल जाना चाहिए।

सुपारी (Areca Nut) का पौधा आठ से नौ साल में फल देने लग जाता है। एक बार जब पौधा फल देने लग जाता है तो यह कई दशकों तक फल देता है। जिससे किसान मोटी कमाई कर सकते हैं।

सुपारी की खेती किस प्रकार की मिट्टी में होती है? (Which Soil is Fit for Areca Nut Farming)

सुपारी (Areca Nut) की खेती वैसे तो किसी भी प्रकार की मिट्टी में हो सकती है लेकिन दक्षिण भारत के लाल और लेटराइट मिट्टी में अच्छी होती है। लाल मिट्टी में लोहे का अंश अधिक होता है जो सुपारी के पौधे के लिए बेहतर होता है। केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश में सुपारी की खेती अच्छी होती है। पश्चिम बंगाल और असम के जालोढ और दोमट मिट्टी में भी इसकी पैदावार होती है।

सुपारी की खेती किस जलवायु (Climate) में होती है?

सुपारी (Areca Nut) की खेती मानसूनी उष्ण कटिबंधीय जलवायु में अच्छी होती है। इस पौधे के लिए उच्च वर्षा 150 सीएम से अधिक चाहिए। इसके अलावा उच्च तापमान और उच्च आर्द्रता होनी चाहिए। ये सभी कंडीशन मानसूनी विशुवतीय जलवायु में मिल जाती है। भारत में केरल, कर्नाटक आदर्श रूप में यह जलवायुविक दशा होती है।

फल के पकने के बाद इसे लगभग 25 दिनों तक सुखाया जाता है। इसके लिए पर्याप्त धूल होनी चाहिए। इसलिए जलवायु जहां दिन में तेज धूप और हवा हो इसके लिए बेहतर होता है।

अधिक बारिश और जलजमाव से पेड़ की जड़ों में कीड़े लग जाते हैं जिसके लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए बारिश में पेड़ की जड़ों में पानी नहीं जमना चाहिए।

सुपारी की खेती से आमदनी कितनी होगी? Income from Areca Nut Farming)

सुपारी के पेड़ से फल की तुड़ाई इसके तीन चौथाई पक जाने के बाद ही करना चाहिए। एक किलो सुपारी की कीमत 400 से 700 रुपए तक बाजार में मिल जाती है। इस तरह यदि आप एक एकड़ में इसकी खेती करते हैं तो कुछ ही साल में कमाई करोड़ में हो सकती है। इस लिए अगर आप खेती से जुड़े बिजनेस में रुचि रखते हैं तो Areca Nut Business

Next Story