- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 200MP कैमरा के साथ...
प्रौद्योगिकी
200MP कैमरा के साथ 2026 के बेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन! Realme 16 Pro+, Vivo V60e जानें पूरी लिस्ट
Tara Tandi
28 Feb 2026 8:08 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बीते कुछ महीनों में कंपनियां मिडरेंज स्मार्टफोन्स में धांसू फीचर्स पेश करने लगी हैं। अब कई मिडरेंज स्मार्टफोन्स ऐसे हैं जो प्रीमियम फीचर्स से लैस होकर आते हैं। ये ऐसे स्मार्टफोन ऑप्शन हैं जो किफायती दाम में दमदार फीचर्स कैरी करते हैं। ऐसा ही एक फीचर है कैमरा का। Xiaomi की Redmi, Realme, और Vivo जैसे मार्केट प्लेयर्स अपने मिडरेंज स्मार्टफोन्स में कमाल की कैमरा क्वालिटी देने का दावा करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सस्ते दाम में 200 मेगापिक्सल कैमरा जैसे धांसू फीचर्स ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन से स्मार्टफोन शामिल हैं।
Redmi Note 15 Pro Plus 5G
Redmi Note 15 Pro Plus 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आता है। इसमें 8 जीबी रैम दी गई है। डिवाइस में 256GB की इंटरनल मैमोरी मिल जाती है। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
Redmi Note 15 Pro Plus 5G में रियर में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर भी दिया गया है। फोन की कीमत भारत में 37,999 रुपये से शुरू होती है।
Realme 16 Pro+ 5G
Realme 16 Pro+ 5G कंपनी के लेटेस्ट रिलीज हुए स्मार्टफोन्स में से है। यह धांसू फीचर्स लेकर आता है। इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है। फोन में 7000mAh की बैटरी है जिसके साथ में कंपनी ने 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन की कीमत भारत में 39,999 रुपये से शुरू होती है।
Realme 16 Pro+ 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ में 50 मेगापिक्सल, और 8 मेगापिक्सल के सपोर्टिव लेंस दिए गए हैं।
Vivo V60e 5G
Vivo V60e 5G फोन वीवो के हालिया लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स में से है। फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक का Dimensity 7360 Turbo चिपसेट लगाया है। साथ में 8 जीबी रैम मिलती है।
Vivo V60e 5G में 200MP का रियर मेन कैमरा है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सपोर्टिव लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की कीमत भारत में 30,500 रुपये से शुरू होती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





