- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 144Hz डिस्प्ले के साथ...
प्रौद्योगिकी
144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर
Tara Tandi
14 Feb 2026 7:51 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: BenQ ने भारत में अपनी नई GW90TC सीरीज के मॉनिटर्स लॉन्च कर दिए हैं। इस लाइनअप में GW2490TC और GW2790TC के साथ GW2490C और GW2790C मॉडल शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक नई सीरीज को हाइब्रिड वर्क, ऑनलाइन लर्निंग और मल्टी डिवाइस सेटअप को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सभी मॉडलों में Full HD IPS पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। साथ ही USB Type C कनेक्टिविटी के जरिए सिंगल केबल सॉल्यूशन और 20W तक पावर डिलीवरी सपोर्ट मिलता है।
कीमत की बात करें तो GW2790TC की कीमत 14,990 रुपये, GW2490TC की 12,750 रुपये रखी गई है। वहीं GW2790C 11,989 रुपये और GW2490C 9,589 रुपये में उपलब्ध है। ये मॉनिटर्स चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स और ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो GW90TC सीरीज में Full HD IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो वाइड व्यूइंग एंगल और कंसिस्टेंट कलर आउटपुट ऑफर करने का दावा करता है। 144Hz रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ ये मॉनिटर्स मल्टीटास्किंग और डेली कंटेंट कंजम्पशन के दौरान स्मूथ विजुअल्स देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसमें AMD FreeSync सपोर्ट भी शामिल है।
कनेक्टिविटी के लिए USB Type C पोर्ट DisplayPort Alt Mode के साथ दिया गया है, जिससे एक ही केबल के जरिए डिस्प्ले आउटपुट और डेटा ट्रांसफर संभव है। कंपनी के मुताबिक 20W तक पावर डिलीवरी सपोर्ट के कारण कनेक्टेड डिवाइस चार्ज भी हो सकते हैं।
लंबे समय तक स्क्रीन यूज को ध्यान में रखते हुए BenQ की Eye Care टेक्नोलॉजी जैसे Flicker Free, Low Blue Light और Visual Optimiser फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा मॉनिटर्स में हाइट, टिल्ट, स्विवेल और पिवट जैसे एर्गोनोमिक एडजस्टमेंट दिए गए हैं, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्रीन पोजिशन सेट कर सकते हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





