- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Realme Neo 7 SE के...
प्रौद्योगिकी
Realme Neo 7 SE के लॉन्च से पहले इस स्पेसिफिकेशन हुए लीक,24GB रैम, 7000mAh बैटरी
Tara Tandi
27 Jan 2025 2:49 PM IST

x
Realme मोबाइल न्यूज़ : Realme Neo 7 SE लॉन्च से पहले खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कंपनी का यह फोन पॉपुलर सीरीज में नया एडिशन होगा जिसमें कंपनी अफॉर्डेबल प्राइस में धाकड़ फीचर्स दे सकती है। फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन में Dimensity 8400-Max चिपसेट की पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है। फोन में रियर में मेन कैमरा 50MP का होगा। साथ में 8MP का सेकंडरी लेंस होगा। अब TENAA लिस्टिंग में इसकी धांसू बैटरी के डिटेल्स भी सामने आ गए हैं।
Realme Neo 7 SE लॉन्च के करीब है और लगातार सुर्खियों में है। फोन की इमेज TENAA लिस्टिंग में रिवील हो चुकी है। अब TENAA पर ही फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस भी लीक (via) हो गए हैं। इस फोन में 7000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। Realme Neo 7 SE में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल होगा। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। इसमें सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा।
रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में रियर में मेन कैमरा 50MP का होगा। साथ में 8MP का सेकंडरी लेंस होगा। यानी इसमें डुअल कैमरा सेटअप रियर में मिलने वाला है। फोन कई रैम-स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश हो सकता है। इसमें 8 GB, 12 GB, 16 GB, और 24 GB RAM वेरिएंट्स आ सकते हैं। स्टोरेज के लिए फोन में 128 GB, 256 GB, 512 GB, और 1 TB वेरिएंट्स आ सकते हैं।
रियलमी के Neo 7 SE में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी होगी। फोन में IR ब्लास्टर का फीचर भी होगा। फोन के डाइमेंशन भी यहां रिवील हो गए हैं। यह फोन साइज में 162.53 x 76.27 x 8.56mm का बताया गया है। जबकि डिवाइस का वजन 212.1 ग्राम बताया गया है। Realme Neo 7 SE की लॉन्च डेट का अधिकारिक रूप से खुलासा होना अभी बाकी है। लेकिन TENAA पर फुल स्पेसिफिकेशंस रिवील होना इशारा करता है कि इसका लॉन्च बहुत जल्द होगा।
TagsRealme Neo 7 SEस्पेसिफिकेशन24GB रैम7000mAh बैटरीSpecification24GB RAM7000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





