- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi Note 17 सीरीज...
प्रौद्योगिकी
Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
Tara Tandi
13 July 2026 7:44 PM IST

x
नई दिल्ली : चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 17 के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi Note 17 Pro शामिल हो सकता है। भारत में इन स्मार्टफोन्स के लिए दो कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Redmi Note 17 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में 14 जुलाई को पेश किया जाएगा। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Experience more ने इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 4 Gen 4 और Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ Samsung E4 Pro डिस्प्ले 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Redmi Note 17 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।
Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Redmi Note 17 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने बताया है कि भारत में Redmi Note 17 के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल होगा। इसके अन्य वेरिएंट्स की जल्द जानकारी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन को Blue और Dark Night कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है।
TagsRedmi Note 17 सीरीज9000mAh बैटरीRedmi Note 17 series000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





