- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Bajaj Auto ने लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
Bajaj Auto ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak 3001, जानें प्राइस
Tara Tandi
19 Jun 2025 7:25 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल बजाज ऑटो ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak 3001 लॉन्च किया है। इसे एक नए EV आर्किटेक्चर पर बनाया गया है जिसमें फ्लोर पर 3.0 kWh की बैटरी दी गई है। इससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेंटर ऑफ ग्रेविटी को कम करने में सहायता मिलती है। इससे स्टेबिलिटी बढ़ने के साथ ही अधिक स्पेस भी उपलब्ध होता है।
Chetak 3001 का प्राइस 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 127 किलोमीटर की है। इसके साथ Bajaj Auto ने 750 W के चार्जर की पेशकश की है। इस चार्जर से चेतक 3001 की बैटरी को लगभग 3.50 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह इस सेगमेंट में सबसे जल्द चार्जिंग वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। चेतक 3001 में TecPac टेक्नोलॉजी का भी विकल्प है। यह अपने सेगमेंट में मेटल बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे जल्द ही ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए खरीदारी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी की चेतक 35 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे पहले इस सीरीज में चेतक 3501 और 3502 को पेश किया गया था। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की इस सीरीज के साथ बजाज ऑटो ने Ola Electric और TVS Motor को कड़ी टक्कर दी है। हाल ही में बजाज ऑटो ने Chetak 3503 को पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चेतक 35 सीरीज के समान डिजाइन और 3.5 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है। इसकी टॉप स्पीड 63 kmph की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लूटूथ के साथ कलर LCD क्लस्टर, इको और स्पोर्ट्स राइड मोड्स और LED हेडलाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
पिछले महीने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में पहली बार एक लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई थी। मई में इस मार्केट में 1,00,345 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह अप्रैल की तुलना में लगभग 9.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 91,791 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में TVS Motor ने पहला स्थान हासिल किया है। TVS Motor ने मई में 24,572 यूनिट्स की बिक्री की है। इस मार्केट में दूसरे स्थान पर बजाज ऑटो है। मई में कंपनी ने 21,812 यूनिट्स की बिक्री की है।
TagsBajaj Auto लॉन्चइलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak 3001Bajaj Auto launches electric scooter Chetak 3001जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





