प्रौद्योगिकी

WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! जल्द इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा

jantaserishta.com
15 Sept 2022 10:39 AM IST
WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! जल्द इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: WhatsApp यूजर्स को झटका लगा है. कंपनी जल्द कई डिवाइस से अपना सपोर्ट हटाने वाली है. इससे कई स्मार्टफोन्स पर WhatsApp काम नहीं करेगा. ऐसे में जो लोग इसे प्राइमरी मैसेजिंग के तौर पर इस्तेमाल करते हैं उनको फोन बदलने की जरूरत होगी.

WhatsApp समय-समय पर पुराने डिवाइस के लिए इसे बंद करता रहता है. अब एक बार फिर से WhatsApp का सपोर्ट पुराने डिवाइस के लिए खत्म किया जा रहा है. यानी पुराने डिवाइस पर वॉट्सऐप को यूज नहीं किया जा सकता है.
WhatsApp कई पुराने आईफोन पर काम नहीं करेगा. ये iOS 10 और iOS 11 वर्जन पर काम करने वाले आईफोन पर 24 अक्टूबर 2022 से काम नहीं करेगा. यानी वैसे आईफोन जो iOS 12 या उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट नहीं करते हैं उस पर वॉट्सऐप काम नहीं करेगा.
iPhone 5 और iPhone 5c को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन पर अपडेट नहीं किया जा सकता है. इस वजह से WhatsApp इन डिवाइस पर काम नहीं करेगा. इसको लेकर वॉट्सऐप के लेटेस्ट फीचर्स पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo ने रिपोर्ट किया है.
ऐसे में अगर आपका आईफोन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है तो आपको इसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपडेट करने की जरूरत है. इसके लिए आपको मोबाइल की सेटिंग में जाकर General के ऑप्शन में जाना होगा. इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करके आप लेटेस्ट iOS वर्जन को इंस्टॉल कर सकते हैं.
नए अपडेट से सिक्योरिटी बग्स को फिक्स किया जाता है. ये अपडेट नए फीचर्स के साथ भी आते हैं. Apple इस साल iOS 16 रिलीज करने वाला है. अभी iOS 15.6 अपडेट आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 72 परसेंट iPhones लेटेस्ट iOS पर काम कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story