- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Asus का लैपटॉप भारत...

x
Technology टेक्नोलॉजी: Asus ने आखिरकार भारत में अपना नया Chromebook CX14 लॉन्च कर दिया है। ग्लोबल मार्केट में डेब्यू के लगभग दो महीने बाद, यह Chromebook अब भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। Asus ने इस Chromebook में Intel Celeron N4500 प्रोसेसर दिया है, जिसे 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। लैपटॉप का वजन 1.39 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 17mm है। इसे पावर देने का काम 42Wh की बैटरी करती है, जो USB Type-C अडैप्टर से चार्ज होती है।
Asus Chromebook CX14 की भारत में शुरुआती कीमत 18,990 रुपये रखी गई है, जो TN (Twisted Nematic) LCD स्क्रीन वेरिएंट के लिए है। वहीं इसका IPS डिस्प्ले वर्जन 20,990 रुपये में मिलेगा। ये लैपटॉप फिलहाल Flipkart पर उपलब्ध है और जल्द ही Amazon पर भी बिक्री के लिए आएगा। लॉन्च ऑफर के तहत खरीदारों को 100GB का Google Cloud स्टोरेज भी फ्री में मिलेगा, जिससे डिजिटल स्टोरेज की टेंशन काफी हद तक कम हो जाती है।
Asus की इस Chromebook में 14 इंच का फुल HD (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो TN या IPS पैनल ऑप्शन के साथ आता है। ब्राइटनेस की बात करें तो यह 300 निट्स तक जाती है और NTSC कलर गामट का 45% कवर करता है।
Asus ने इस Chromebook में Intel Celeron N4500 प्रोसेसर दिया है, जिसे 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने इसमें Titan C सिक्योरिटी चिप भी जोड़ी है, जो अनऑथराइज्ड एक्सेस और साइबर थ्रेट्स से बचाव करती है। इतना ही नहीं, ये लैपटॉप US MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसकी ड्यूरैबिलिटी और भी बेहतर हो जाती है।
कीबोर्ड की बात करें तो इसमें फुल साइज Chiclet कीबोर्ड मिलता है जिसमें 1.35mm की Key ट्रैवल है, जो टाइपिंग को थोड़ा ज्यादा कम्फर्टेबल बना सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे लेटेस्ट ऑप्शन हैं। पोर्ट्स में USB 3.2 Gen 1 टाइप-C (DisplayPort सपोर्ट के साथ), HDMI 1.4, USB 3.2 Gen 1 टाइप-A, 3.5mm हेडफोन जैक और Kensington Lock शामिल हैं।
लैपटॉप का वजन 1.39 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 17mm है। डुअल 2W स्पीकर्स, डुअल माइक्रोफोन और Google Assistant सपोर्ट शामिल हैं। इसे पावर देने का काम 42Wh की बैटरी करती है। लैपटॉप के साथ USB Type-C अडैप्टर मिलता है।
TagsAsus लैपटॉप भारत18990 रुपये लॉन्चAsus laptops launched in IndiaRs 18990जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





