- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Asus Dawn 7 Pro सीरीज...
प्रौद्योगिकी
Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें फीचर्स
Tara Tandi
8 Jun 2026 6:43 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनियों में शामिल Asus ने लैपटॉप की नई सीरीज को लॉन्च किया है। Asus Dawn 7 Pro सीरीज 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले के साइज में उपलब्ध है। इन लैपटॉप में AMD Ryzen AI 7 445 तक प्रोसेसर और Radeon 840M ग्राफिक्स दिए गए हैं। Asus Dawn 7 Pro सीरीज में WQXGA (1,600 × 2,560 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले है। ये लैपटॉप Windows 11 पर चलते हैं।
Asus Dawn 7 Pro सीरीज का प्राइस
चीन में लॉन्च की गई इस लैपटॉप सीरीज के Asus Dawn 7 Pro के 14 इंच के डिस्प्ले, Ryzen AI 5 430 चिप के साथ 32 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले मॉडल का प्राइस CNY 9,499 (लगभग 1,34,000 रुपये) का है। इस लैपटॉप के 14 इंच डिस्प्ले, Ryzen AI 7 445 APU के साथ 32 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 9,999 (लगभग 1,41,000 रुपये) है। Asus Dawn 7 Pro के 16 इंच डिस्प्ले और Ryzen AI 5 430 चिप के साथ 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 7,999 (लगभग 1,12,800 रुपये) और Ryzen AI 7 445 चिप वाले वेरिएंट का CNY 8,499 (लगभग 1,19,800 रुपये) का है।
Asus Dawn 7 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशंस
ये लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच की स्क्रीन के विकल्पों में उपलब्ध हैं। Asus Dawn 7 Pro सीरीज में WQXGA (1,600 × 2,560 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। ये लैपटॉप Windows 11 पर चलते हैं। इनमें Microsoft Office प्री-इंस्टॉल्ड है। Asus Dawn 7 Pro सीरीज में AMD Ryzen AI 7 445 तक प्रोसेसर और Radeon 840M ग्राफिक्स मिलता है। इन लैपटॉप में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इनमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए फैन और डुअल हीट पाइप दिए गए हैं।
इन लैपटॉप में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। इनमें मेटल का चेसिस और 180 डिग्री हिंज है जिससे जिससे टेबल पर डिस्प्ले पूरी तरह फ्लैट रखा जा सकता है। इन लैपटॉप में 70 Wh की बैटरी 90 W एडैप्टर के जरिए चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी हैं।
TagsAsus Dawn 7 Pro सीरीज लॉन्च16 इंच तक डिस्प्लेAsus Dawn 7 Pro series launched with up to 16-inch displayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





