प्रौद्योगिकी

भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Tara Tandi
4 Aug 2026 8:02 PM IST
भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
x
नई दिल्ली: कंप्यूटर हार्डवेयर सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों में शामिल Asus ने भारत में नए लैपटॉप को लॉन्च किया है। Asus Chromebook CX15 में 15.6 इंच फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले और Intel Processor N50 है। इस लैपटॉप के साथ तीन महीने की Google AI Pro मेंबरशिप भी मिलती है। Asus Chromebook CX15 में सिक्योरिटी के लिए Titan-C सिक्योरिटी चिप दिया गया है। इस लैपटॉप में 720p HD वेबकैम फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ है। Asus Chromebook CX15 में 42 Wh थ्री-सेल लिथियम-आयन
बैटरी
45 W USB Type-C चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में 12.5 घंटे तक चलती है। इस लैपटॉप में 720p HD वेबकैम फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स दिए गए हैं।
Asus Chromebook CX15 का प्राइस
इस लैपटॉप का प्राइस 47,990 रुपये का है। इसके लिए 3,999 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI का विकल्प है। Asus Chromebook CX15 को Pure Grey कलर में उपलब्ध कराया गया है। इस लैपटॉप की बिक्री Asus के ई-स्टोर, कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी।
Asus Chromebook CX15 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस
इस लैपटॉप में 15.6 इंच फुल HD (1,920 x 1,080 पिक्सल्स) एंटी-ग्लेयर NanoEdge डिस्प्ले 300 निट्स के ब्राइटनेस लेवल और 45 प्रतिशत कलर गैमुट कवरेज के साथ है। इसमें Intel Processor N50 प्रोसेसर और Intel UHD ग्राफिक्स दिया गया है। यह लैपटॉप Chrome OS पर चलता है। इसके लिए ऑटोमैटिक तरीके से सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। Asus Chromebook CX15 के साथ तीन महीने की Google AI Pro मेंबरशिप मिलेगी। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, दो USB Type-C पोर्ट, एक USB Type-A पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं।
Asus Chromebook CX15 में सिक्योरिटी के लिए Titan-C सिक्योरिटी चिप दिया गया है। इस लैपटॉप में 720p HD वेबकैम फिजिकल प्राइवेसी शटर के साथ है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स और माइक्रोफोन दिए गए हैं। Asus Chromebook CX15 में 42 Wh थ्री-सेल लिथियम-आयन बैटरी 45 W USB Type-C चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 12.5 घंटे तक चलती है। इस लैपटॉप का साइज 359.5 x 232.2 x 20.1 mm और भार लगभग 1.59 किलोग्राम का है।
Next Story