- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- टेम्पर्ड ग्लास लेने जा...
प्रौद्योगिकी
टेम्पर्ड ग्लास लेने जा रहे हैं? ये टिप्स बचा सकते हैं आपके पैसे और फोन
Saba Naaz
21 Jun 2025 2:32 PM IST

x
Technology प्रौद्योगिकी : आजकल हम में से ज्यादातर लोग अपने फोन को सेफ रखने के लिए उस पर टेम्पर्ड ग्लास का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता कि उनके फोन के लिए कौन-सा टेम्पर्ड ग्लास बेहतर रहेगा।
ऐसे में कई बार फोन के गिरने से स्क्रीन डैमेज हो जाती है, जिसके बाद कर बार तो फोन ठीक करवाने में हजारों रुपये का खर्च आ जाता है। लेकिन परेशान न हों, आज हम आपको मार्केट में मिलने वाले अलग-अलग टेम्पर्ड ग्लास के बारे में बताएंगे और यह भी बताएंगे कि आपके फोन के लिए किस तरह का टेम्पर्ड ग्लास बेहतर रहेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं मार्केट में कई तरह के टेम्पर्ड ग्लास उपलब्ध हैं जैसे 2D, 2.5D, 3D, 5D और 11D जैसे कई ऑप्शंस हैं। सबसे पहले अगर 2D टेम्पर्ड ग्लास की बात करें तो ये सिर्फ स्क्रीन को प्रोटेक्ट करता है और ये काफी सस्ता भी होता है, लेकिन ये फोन को किनारों से बिल्कुल भी प्रोटेक्ट नहीं करता। ये सिर्फ स्क्रीन को प्रोटेक्ट करता है।
वहीं दूसरी तरफ 2.5D ग्लास में किनारे भी कवर्ड होते हैं, जिससे बेहतर कवरेज मिलती है। वहीं, अगर आपको ज्यादा एज-टू-एज कवर प्रोटेक्शन चाहिए तो आप 5D या 11D जैसे टेम्पर्ड ग्लास चुन सकते हैं। Curved डिस्प्ले वाले फोन्स के लिए ये टेम्पर्ड ग्लास सबसे अच्छा ऑप्शन है। बाजार में उपलब्ध ज्यादातर टेम्पर्ड ग्लास 0.3mm से 0.5mm मोटे होते हैं जो ड्युरेबिलिटी के लिहाज से काफी अच्छे हैं, लेकिन इससे पतले ग्लास देखने में भले ही अच्छे लगें लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह फोन के लिए सही नहीं है। इसलिए आप अपने फोन पर जो स्क्रीन गार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी मोटाई पर ध्यान दें, उसकी क्वालिटी कैसी है।
हाइड्रोफोबिक और ओलियोफोबिक कोटिंग : आप जो टेम्पर्ड ग्लास अपने फोन पर लगवा रहे हैं उसमें बेहतर हाइड्रोफोबिक और ओलियोफोबिक कोटिंग का होना जरूरी है नहीं तो आपको स्मूथ एक्सपीरियंस नहीं मिलेगा और बार बार स्क्रीन पर उंगलियों के निशान दिखाई देंगे। हाई क्वालिटी वाले टेम्पर्ड ग्लास बेहतर ओलियोफोबिक कोटिंग के साथ आते हैं जिससे हमेशा स्क्रीन साफ और स्मूथ बनी रहती है।
इसके बारे में तो आपको दुकानदार भी नहीं बताते। : आजकल प्राइवेसी टेम्पर्ड ग्लास भी काफी पॉपुलर हो रहा है। सामने से देखने पर स्क्रीन साफ दिखाई देती है, लेकिन साइड से देखने पर स्क्रीन काली दिखाई देती है, जिससे बेहतर प्राइवेसी मिलती है। हालांकि, इस टेम्पर्ड ग्लास का एक नुकसान भी है। अगर आप अपने फोन में इस टेम्पर्ड ग्लास का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको फोन को थोड़ी ज्यादा ब्राइटनेस पर सेट करना होगा क्योंकि यह स्क्रीन की ब्राइटनेस को भी थोड़ा ब्लॉक कर देता है।
आपके लिए कौन-सा बेस्ट? : नॉर्मल यूजर के लिए तो 2.5D या 5D टेम्पर्ड ग्लास भी बेस्ट हैं जिसमें बेसिक प्रोटेक्शन मिल जाती है लेकिन ज्यादा रफ यूजर्स के लिए कम से कम 11D फुल ग्लास कवर वाला टेम्पर्ड या Gorilla Glass लेयरिंग वाला टेम्पर्ड ग्लॉस लगवाना सही रहता है।
Tagsटेम्पर्डग्लासटिप्सपैसेफोनtemperedglasstipsmoneyphoneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





