- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Apple के नए OLED आईपैड...
प्रौद्योगिकी
Apple के नए OLED आईपैड प्रो की कीमत MacBook Pro के बराबर
jantaserishta.com
12 March 2023 3:50 PM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक कंपनी एप्पल के अपकमिंग ओएलईडी आईपैड प्रो की कीमत मैकबुक प्रो जितनी होगी। एप्पल इनसाइडर की रिपोर्ट ने सप्लाई चेन की एक नई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ओएलईडी स्क्रीन वाले टेक जायंट के नए आईपैड प्रो मॉडल, जिनके अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है, की कीमत मौजूदा रिलीज की तुलना में 80 प्रतिशत ज्यादा होगी।
अफवाह है कि ओएलईडी डिस्प्ले वाले 11 इंच के आईपैड प्रो की कीमत वर्तमान मॉडल की तुलना में 80 प्रतिशत ज्यादा होगी और यह लगभग 1,500 डॉलर से शुरू होगी।
दूसरी ओर, 12.9 इंच एडिशन 60 प्रतिशत अधिक महंगा होगा और 1,800 डॉलर से शुरू होगा।
इसके अलावा, आईफोन मेकर एलजी डिस्प्ले और सैमसंग डिस्प्ले के साथ मूल्य निर्धारण पर चर्चा कर रहे हैं।
इस बीच, पिछले महीने यह बताया गया कि टेक जायंट ने अपने अपकमिंग आईपैड प्रो मॉडल के लिए एलजी डिस्प्ले और सैमसंग से ओएलईडी पैनल का ऑर्डर दिया है, जिसके अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है।
Tagsएप्पलएप्पल न्यूज़एप्पल अपडेटओएलईडी आईपैड प्रोमैकबुक प्रोAppleApple NewsApple UpdateOLED iPad ProMacBook Pro
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





