- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Apple का पहला फोल्डेबल...
प्रौद्योगिकी
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone होगा सितंबर 2026 में लॉन्च
Tara Tandi
30 July 2025 7:34 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Apple अगले साल फोल्डेबल फोन सेगमेंट में iPhone Fold लेकर आने वाला है। हालांकि, Apple ने फोल्डेबल iPhone के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। अब JPMorgan ने कथित तौर पर फोन की लॉन्च तारीख, कीमत और स्पेसिफिकेशंस का संकेत दिया है। फोल्डेबल iPhone में बुक स्टाइल का फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर मिलने की उम्मीद है। इसमें 7.8 इंच की इंटरनल फ्लेक्सिबल डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगी। यहां हम आपको iPhone Fold के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
JP Morgan के विश्लेषक समिक चटर्जी के लेटेस्ट इन्वेस्टर नोट में फोल्डेबल iPhone के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल iPhone 17 सीरीज में सिर्फ मामूली अपग्रेड की उम्मीद के साथ इन्वेस्टर का ध्यान पहले से ही Apple के 2026 लाइनअप की ओर बढ़ रहा है। विश्लेषक ने कथित तौर पर कहा कि Apple का पहला फोल्डेबल iPhone सितंबर 2026 में iPhone 18 लाइनअप के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इंडस्ट्री सप्लाई चेन सोर्स समेत कई रिपोर्ट ने पहले फोल्डेबल iPhone के लिए सितंबर 2026 की लॉन्च तारीख का सुझाव दिया था।
Apple के फोल्डेबल iPhone में Samsung Galaxy Z Fold सीरीज जैसा बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन मिल सकता है। इसमें कथित तौर पर 7.8 इंच की इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की आउटर डिस्प्ले होगी, जिसका इनर पैनल बिना किसी क्रीज के होने की उम्मीद है।
Apple iPhone Fold Price (Expected)
विश्लेषक ने कथित तौर पर Apple iPhone Fold की कीमत $1,999 (लगभग 1,74,000 रुपये) होने का अनुमान किया है। बताया जा रहा है कि इससे कंपनी के लिए $65 बिलियन का रेवेन्यू कमाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वित्त वर्ष 2027 में फोल्डेबल iPhone की बिक्री करीब 10 लाख यूनिट होगी और वित्त वर्ष 2029 तक बिक्री बढ़कर करीब 4 करोड़ यूनिट तक होने की उम्मीद है।
पहले आई लीक में अमेरिका में iPhone Fold के बेस वेरिएंट की कीमत $2,300 (लगभग 1,99,000 रुपये) होने का अनुमान था। कहा जा रहा है कि Apple इस फोन की लिमिटेड यूनिट ही पेश करेगा। अफवाहों के अनुसार, फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 9.2 मिमी और अनफोल्ड होने पर 4.6 मिमी होगी। इसमें एल्युमीनियम एलॉय से बना मिडिल फ्रेम और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
TagsApple फोल्डेबलiPhone सितंबर 2026 लॉन्चApple foldableiPhone launch September 2026जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





