प्रौद्योगिकी

Apple JOB: एआई पर काम करने के लिए एप्पल करेगा नियुक्तियां

jantaserishta.com
30 Sept 2023 12:47 PM IST
Apple JOB: एआई पर काम करने के लिए एप्पल करेगा नियुक्तियां
x
लंदन: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने यूके में ज्यादा कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना का खुलासा किया। आईफोन निर्माता का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में काम को दोगुना करना है। कुक ने देश की अपनी यात्रा के दौरान समाचार एजेंसी पीए को बताया कि एप्पल ब्रिटेन में नियुक्तियां बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
जब उनसे यूके में एआई और नौकरियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा: "हम उस क्षेत्र में नियुक्तियां कर रहे हैं, और इसलिए मुझे (निवेश) वृद्धि की उम्मीद है।" कुक ने कहा कि एप्पल प्रोडक्ट्स की कई प्रमुख विशेषताओं के पीछे एआई का हाथ है।
रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया, "यह वस्तुतः हमारे प्रोडक्ट्स पर हर जगह है और निश्चित रूप से हम जेनरेटिव एआई पर भी रिसर्च कर रहे हैं, इसलिए हमारे पास बहुत कुछ है।" कुक ने कहा, "एआई (एप्पल) वॉच पर फॉल डिटेक्शन के पीछे है, यह क्रैश डिटेक्शन के पीछे है,यह एफिब (एट्रियल फिब्रिलेशन) डिटेक्शन के पीछे है, यह ईसीजी के पीछे है, यह आईफोन पर प्रेडिक्टिव टाइपिंग है।"
कल्चरर सेक्रेटरी मिशेल डोनेलन ने कहा कि एप्पल का निर्णय हमारे बढ़ते तकनीकी क्षेत्र में एक और विश्वास मत था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "शानदार ब्रिटिश टैलेंट में ऐप्पल का चल रहा निवेश एआई और प्रौद्योगिकी महाशक्ति दोनों के रूप में हमारी वैश्विक साख को उजागर करता है।"
एप्पल ने यह भी खुलासा किया कि वह अब प्रत्यक्ष रोजगार और अन्य माध्यमों से यूके भर में 550,000 से अधिक नौकरियों का समर्थन करता है, और कैम्ब्रिज में उसका एक नया कार्यालय है, जहां कई सौ कर्मचारी एआई, मशीन लर्निंग और अन्य परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story