- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- भारत के रिटेल मार्केट...
प्रौद्योगिकी
भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
Tara Tandi
14 Feb 2026 7:52 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple की भारत के रिटेल सेक्टर में मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी है। कंपनी जल्द ही मुंबई में अपना दूसरा स्टोर शुरू करेगी। देश में एपल का यह छठा फिजिकल स्टोर होगा। हाल ही में कंपनी ने देश में अपना पांचवां स्टोर नोएडा में शुरू किया था।
एपल के CEO, Tim Cook ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट की घोषणा के दौरान भारत में अतिरिक्त स्टोर्स खोलने का संकेत दिया था। कुक ने कहा था कि दिसंबर तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। भारत में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है। पिछले वर्ष भारत में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। देश में कंपनी ने आईफोन की लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। इसके साथ ही एपल का मार्केट शेयर बढ़कर नौ प्रतिशत का हो गया है। इससे पिछले वर्ष में यह लगभग सात प्रतिशत था। कंपनी का मुंबई में दूसरा स्टोर बोरिवली में होगा। एपल ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में Jio World Drive मॉल में अपना पहला स्टोर खोला था। इसके अलावा कंपनी के दिल्ली के साकेत और बेंगलुरु और पुणे में स्टोर हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी की योजना हैदराबाद में भी स्टोर शुरू करने की है।
भारत में एपल की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा आईफोन 16 सीरीज की बिक्री भी मजबूत बनी हुई है। कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे रिटेल मार्केट में मौजूदगी बढ़ाने और नो-कॉस्ट EMI जैसे फाइनेंसिंग के आसान विकल्पों का बड़ा योगदान है। देश में कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है।
देश में एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की Tata Electronics की फैक्टरियों में iPhones की असेंबलिंग की जाती है। कंपनी की योजना तमिलनाडु के चेन्नई में एक कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की भी है। इस वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी ने लगभग 16 अरब डॉलर के आईफोन मॉडल्स का एक्सपोर्ट किया है। पिछले वर्ष अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने स्मार्टफोन्स सहित बहुत से प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाया था। इसके बावजूद भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़ा है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





