- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Apple ने मई में 10,000...
प्रौद्योगिकी
Apple ने मई में 10,000 करोड़ से ज्यादा के फोन भेजे विदेश, भारत में मैन्युफैक्चरिंग
Tara Tandi
20 Jun 2023 9:54 AM GMT
![Apple ने मई में 10,000 करोड़ से ज्यादा के फोन भेजे विदेश, भारत में मैन्युफैक्चरिंग Apple ने मई में 10,000 करोड़ से ज्यादा के फोन भेजे विदेश, भारत में मैन्युफैक्चरिंग](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/20/3052380-download-4.webp)
x
आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल ने मई के महीने में भारत से 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक, कंपनी ने अप्रैल और मई में भारत से 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के फोन एक्सपोर्ट किए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। पिछले साल अप्रैल और मई में कंपनी ने 9,066 करोड़ रुपये से ज्यादा के स्मार्टफोन का निर्यात किया था। साल 2023 में भारत से ऐपल आईफोन का निर्यात करीब चार गुना बढ़कर 5 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। इसकी वजह कंपनी द्वारा लोकल मैन्युफैक्चरिंग में लाया गया बूम है।
दरअसल, अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के चलते ऐपल भारत की तरफ अपना ध्यान बढ़ा रही है। भारत वर्तमान में यूके, इटली, फ्रांस, मध्य पूर्व, जापान, जर्मनी और रूस जैसे कई विकासशील देशों को स्मार्टफोन निर्यात करता है। Apple ने पहली बार भारत में अपना स्टोर स्थापित करने के लिए जनवरी 2016 में भारत सरकार के पास एक आवेदन दायर किया। उसी वर्ष, भारत सरकार ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए अपने निवेश नियमों में ढील दी, जिसके बाद Apple और IKEA जैसे दिग्गजों के लिए देश में स्टोर स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया।
25% आईफोन का निर्माण भारत में होगा
Apple ने सितंबर 2020 में भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने मुंबई और नई दिल्ली में दो आधिकारिक स्टोर खोले हैं। स्टोर खुलने के एक महीने में ही कंपनी ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वर्तमान में, केवल 5 से 7% Apple के iPhones भारत में निर्मित होते हैं। जेपी मॉर्गन एनालिस्ट के मुताबिक, कंपनी 2025 तक अपने कुल उत्पादन का 25 फीसदी भारत से बनाना चाहती है।
आईफोन 15 जल्द ही लॉन्च किया जाएगा
Apple iPhone 15 सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में कंपनी यूएसबी-टाइप सी चार्जर देगी। साथ ही बेस मॉडल में कंपनी 48MP का कैमरा दे सकती है। अभी तक बेस मॉडल में 12MP के कैमरे ही मिलते थे। लीक्स की मानें तो iPhone 15 Pro Max मॉडल में एक प्रमुख कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जिसमें अन्य सेंसर के अलावा 5-6x ऑप्टिकल जूम सक्षम पेरिस्कोप लेंस होगा।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story