- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Apple की चेन्नई में...
प्रौद्योगिकी
Apple की चेन्नई में कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की तैयारी, कई पोजिशंस के लिए शुरू की हायरिंग
Tara Tandi
19 Feb 2026 8:01 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple जल्द ही भारत में नया कॉरपोरेट ऑफिस खोल सकती है। तमिलनाडु के चेन्नई में इस ऑफिस के लिए कंपनी ने हायरिंग शुरू कर दी है। देश में पिछले कुछ वर्षों में एपल के आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। कंपनी के पास बेंगलुरु और हैदराबाद में पहले से ऑफिस मौजूद हैं।
एपल के ऑफिशियल जॉब पोर्टल पर चेन्नई में बहुत सी पोजिशंस के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इनमें रिटेल, डिवेलपमेंट, ऑपरेशंस और सप्लाई चेन से जुड़ी जॉब्स शामिल हैं। ये पोजिशंस टेक्निकल स्पेशलिस्ट, मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी इ्ंजीनियर, बिजनेस एक्सपर्ट और एंटरप्राइज एंड सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट के लिए हैं। चेन्नई के अलावा कंपनी ने हैदराबाद में भी कुछ पोजिशंस के लिए हायरिंग शुरू की है। इससे हैदराबाद में एपल का नया स्टोर खुलने का संकेत मिला है।
भारत में एपल की योजना अपना बिजनेस बढ़ाने की है। कंपनी को ग्रोथ के लिए लॉन्ग-टर्म में देश में अच्छी संभावना दिख रही है। कंपनी जल्द ही मुंबई में अपना दूसरा स्टोर शुरू कर सकती है। देश में एपल का यह छठा फिजिकल स्टोर होगा। हाल ही में एपल ने देश में अपना पांचवां स्टोर नोएडा में शुरू किया था। कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में Jio World Drive मॉल में अपना पहला स्टोर खोला था। इसके अलावा दिल्ली के साकेत और बेंगलुरु और पुणे में एपल के स्टोर हैं। भारत में एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है।
एपल के CEO, Tim Cook ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट की घोषणा के दौरान भारत में अतिरिक्त स्टोर्स खोलने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि दिसंबर तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। भारत में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है। पिछले वर्ष भारत में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। देश में कंपनी ने आईफोन की लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर नौ प्रतिशत का हो गया है। इससे पिछले वर्ष में यह लगभग सात प्रतिशत था।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





