प्रौद्योगिकी

एप्पल 2025 में जारी कर सकता है टचस्क्रीन मैकबुक

jantaserishta.com
12 Jan 2023 10:51 AM IST
एप्पल 2025 में जारी कर सकता है टचस्क्रीन मैकबुक
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक कंपनी एप्पल मैक में टचस्क्रीन जोड़ने पर काम कर रहा है और उम्मीद है कि वह 2025 में अपना पहला टचस्क्रीन ओएलईडी मैकबुक प्रो जारी करेगा। मैक र्यूमर्स की रिपोर्ट ने ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन के हवाले से बताया कि तकनीकी दिग्गज के इंजीनियर परियोजना में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं, यह दर्शाता है कि कंपनी टचस्क्रीन मैक के उत्पादन पर गंभीरता से विचार कर रही है।
टचस्क्रीन वाले पहले मैकबुक प्रो में ट्रैकपैड और कीबोर्ड के साथ एक पारंपरिक लैपटॉप डिजाइन होने की संभावना है।
डिस्प्ले को टच इनपुट के लिए आईफोन या आईपैड का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर ऐप्पल इन योजनाओं के साथ आगे बढ़ता है, तो यह कंपनी के लिए एक बड़े बदलाव का प्रतिनिधित्व करेगा, क्योंकि उसने हमेशा टचस्क्रीन मैक की अवधारणा को खारिज कर दिया है।
इस बीच बुधवार को विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने कहा था कि टेक दिग्गज अगले साल के अंत से पहले ओएलईडी डिस्प्ले के साथ अपना नया मैकबुक लॉन्च कर सकता है।
कुओ के मुताबिक आईफोन निर्माता ओएलईडी स्क्रीन के साथ एक लैपटॉप जारी करने की योजना बना रहा है, क्योंकि ओएलईडी के पतले और हल्के होने और फोल्डिंग जैसे अधिक विविध फॉर्म फैक्टर डिजाइन विकल्पों की पेशकश करने का लाभ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story