- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- वाई-फाई 6ई नेटवर्क को...
प्रौद्योगिकी
वाई-फाई 6ई नेटवर्क को आईफोन 15 प्रो मॉडल तक सीमित कर सकता है एप्पल
jantaserishta.com
29 Jan 2023 9:59 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक कंपनी एप्पल वाई-फाई 6ई नेटवर्क को केवल आईफोन 15 प्रो मॉडल तक ही सीमित करेगी। एप्पल की ओर से साझा किए गए एक दस्तावेज में आईफोन 15 के एंटीना आर्किटेक्चर के डायग्राम दिखाए गए हैं।
दस्तावेज में आईफोन 15 प्रो मॉडल को डी8एक्स के रूप में लेबल किया गया था और संकेत दिया था कि तेज वाई-फाई 6ई को आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल तक ही सीमित होगा।
वर्तमान में वाई-फाई 6ई को पहले से ही आईफोन निर्माता के कुछ उत्पाद लाइनअप में जोड़ा जा चुका है, लेकिन यह नवीनतम आईपैड प्रो मैक मिनी और मैकबुक प्रो मॉडल तक ही सीमित है।
वाई-फाई 6ई मानक उपकरणों को राउटर और मोडेम से कनेक्ट करने में सक्षम बनाता है, जो इसका समर्थन करते हैं, हालांकि यह एक नई तकनीक है और अभी तक व्यापक रूप से उपयोग नहीं की जाती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वाई-फाई 6 की तुलना में, वाई-फाई 6ई अधिक बैंडविड्थ देता है, तेज कनेक्टिविटी गति, कम विलंबता और बढ़ी हुई क्षमता प्रदान करता है।
पिछले हफ्ते बार्कलेज के विश्लेषकों ब्लेन कर्टिस और टॉम ओ मैली ने भी यह जानकारी साझा की थी, लेकिन यह निर्दिष्ट नहीं किया था कि यह सुविधा सभी मॉडलों पर उपलब्ध होगी या प्रो मॉडल तक सीमित होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





