प्रौद्योगिकी

Apple 2 मार्च को iPhone 17e, MacBook Air, iPad Air हो सकते हैं लॉन्च

Tara Tandi
28 Feb 2026 7:42 PM IST
Apple  2 मार्च को iPhone 17e, MacBook Air, iPad Air हो सकते हैं लॉन्च
x
Technology टेक्नोलॉजी: Apple आने वाली तारीख 2 मार्च को मार्केट में एक बड़ी हलचल करने जा रही है। कंपनी की ओर से इशारा दिया गया है कि 2 मार्च का सप्ताह कंपनी के लिए एक बड़ा सप्ताह होने वाला है जिसमें कई नए प्रोडक्ट्स कंपनी कुछ आकर्षक फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी में है। यह इवेंट सोमवार, 2 मार्च की सुबह से शुरू हो जाएगा। इस ईवेंट में कंपनी कई बहुत प्रतीक्षित प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है जो पिछले काफी समय से लीक्स और अफवाहों में सुर्खियां बने हुए हैं।
MacBook और नए iPhone 17 सीरीज
के मॉडल को लेकर सबसे अधिक चर्चा है। आइए जानते हैं विस्तार से इन संभावित प्रोडक्ट्स के बारे में।
Apple आने वाली 2 मार्च को एक बड़ा लॉन्च ईवेंट आयोजित करने जा रही है। कंपनी के सीईओ टिम कुक की ओर से इसका इशारा दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिम ने कहा, 'आगे एक बड़ा सप्ताह है। इसकी शुरुआत सोमवार सुबह से होगी! #AppleLaunch' बता दें कि पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि एपल नया MacBook मॉडल पेश कर सकती है। इससे भी ज्यादा चर्चा कंपनी के संभावित अफॉर्डेबल फोन iPhone 17e को लेकर है जो iPhone 16e का सक्सेसर होगा।
iPhone 17e
iPhone 17e कंपनी का iPhone 17 सीरीज का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल बनकर आ सकता है। फोन में A19 चिप आ सकती है जो स्टैंडर्ड iPhone 17 में भी है। दावा है कि यह चिप पिछले जनरेशन की तुलना में करीब 40 प्रतिशत तक बेहतर CPU परफॉर्मेंस दे सकती है। इसमें 16 कोर का Neural Engine भी शामिल है, जो AI से जुड़े टास्क को ज्यादा एफिशिएंट तरीके से संभालने में मदद करेगा।
iPhone 17e में 6.1 इंच का LTPS OLED पैनल मिल सकता है जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस बार फोन में Dynamic Island आ सकता है। Apple इसमें अपना नया इन-हाउस C1X मॉडम दे सकता है, जिसे कंपनी ने iPhone Air के साथ पेश किया था। iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट मिलेगा, जो 25W तक की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
MacBook Air
MacBook Air का नया मॉडल कंपनी पेश कर सकती है जिसके अंदर M5 चिप देखने को मिल सकती है। इसमें A18 Pro चिपसेट मिल सकता है जिसे कंपनी ने iPhone 16 Pro मॉडल्स में इस्तेमाल किया है। इसके अलावा कंपनी iPad Air भी पेश कर सकती है। इसी के साथ कयास लगाए जा रहे हैं कि 4 मार्च को कंपनी नया स्मार्ट डिस्प्ले भी पेश कर सकती है। अब देखना होगा 2 मार्च को एपल के पिटारे से क्या बाहर निकल कर आता है।
Next Story