प्रौद्योगिकी

Apple ने किया बड़ा दावा, कहा- यूजर्स के 116.41 अरब रुपये बचाए

jantaserishta.com
3 Jun 2022 4:29 PM IST
Apple ने किया बड़ा दावा, कहा- यूजर्स के 116.41 अरब रुपये बचाए
x

नई दिल्ली: ऐपल के डिवाइसेस ना सिर्फ प्रीमियम क्वालिटी और प्राइसिंग के साथ आते हैं. बल्कि कंपनी अपने डिवाइसेस को सिक्योरिटी और सेफ्टी के मामले में भी दूसरों से बेहतर बताती है. हाल में ही कंपनी ने एक ऐड जारी कर बताया था कि किस तरह से iPhone यूजर्स का डेटा ब्लैक मार्केट में बिकने से बचाता है.

कंपनी ने यूजर्स के करोड़ों रुपये साल 2021 में बचाए हैं. इसकी जानकारी कंपनी ने दी ब्लॉग में दी है. ऐपल ने साल 2021 में Apple App Store पर यूजर्स को 1.5 अरब डॉलर (लगभग 116.41 अरब रुपये) के फ्रॉड ट्रांजेक्शन से बचाया है.
Apple ने अपने यूजर्स के पैसे, इंफॉर्मेशन और टाइम को तो बचाया. साथ ही 10 लाख से ज्यादा प्रॉब्लमैटिक ऐप्स को उनसे दूर भी रखा है. ब्रांड ने इस हफ्ते जारी अपने एक बयान में ये सभी जानकारियां दी हैं.
Apple ने बताया कि कंपनी ने 16 लाख वूलनेरेबल और रिस्की ऐप्स व ऐप्स अपडेट्स को यूजर्स से फ्रॉड करने से रोका है. कंपनी ने बताया, 'बुरे ऐक्टर्स लगातार अपने ऑनलाइन फ्रॉड के तरीकों को विकसित कर रहे हैं. इससे उनकी चाल को पकड़ा मुश्किल हो जाता है. यही वजह है कि Apple अपने प्रॉसेस्स को रिफाइन करता रहता है, नए प्रॉसेस तैयार करता है और इन थ्रेट्स से बचने के तरीके तलाशता है.'
साल 2021 में ऐपल ने 17 करोड़ कस्टमर्स से अकाउंट्स को डिएक्टिवेट किया है, जो फ्रॉड या दुष्प्रयोग से जुड़े हुए थे. 'साल 2021 में ही कंपनी ने टेक्नोलॉजी और ह्यूमन रिव्यू की मदद से 33 लाख चोरी हुए कार्ड्स को फ्रॉड के लिए यूज होने से बचाया है.' ब्रांड की मानें तो 2021 में ऐप्स रिव्यू की मदद से 1.07 लाख से ज्यादा डेवलपर्स ने स्टोर में अपना ऐप जोड़ा है.
कंपनी के मुताबिक, बीते साल उन्होंने 34,500 ऐप्स को हिडन या अनडॉक्यूमेंटेड फीचर होने की वजह से रिजेक्ट किया गया. जबकि 1,57,000 ऐप्स को स्पैम, कॉपी या मिसलीडिंग पाए जाने की वजह से रिजेक्ट किया गया है. ऐपल ने पिछले साल 1,55,000 ऐप्स को App Store से नियमों की उल्लंघन करने की वजह से रिमूव किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story