- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Apple ने भारत में...
प्रौद्योगिकी
Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस,
Tara Tandi
4 March 2026 3:20 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple ने भारत में मंगलवार को नया MacBook Pro लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में दो डिस्प्ले साइज हैं। नए MacBook Pro में एपल के M5 Max और M5 Pro चिप दिए गए हैं। इस लैपटॉप में डेस्क व्यू के लिए सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।
नए MacBook Pro का प्राइस
इस लैपटॉप के 14 इंच के M5 Pro चिप वाले 24 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 2,49,900 रुपये का है। नए MacBook Pro के M5 Max चिप वाले वेरिएंट का प्राइस 3,99,900 रुपये का है। इसके 48 GB के RAM वाले वेरिएंट के लिए 40,000 रुपये का प्रीमियम और 2 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 40,000 रुपये का अतिरिक्त प्राइस देना होगा। इस लैपटॉप के 16 इंच के डिस्प्ले और M5 Pro चिप वाले वेरिएंट का प्राइस 2,99,900 रुपये और M5 Max चिप वाले वेरिएंट का 4,29,900 रुपये का है। इसके 64 GB के RAM वाले वेरिएंट के लिए 60,000 रुपये और 4 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का एक लाख रुपये अधिक है। इस लैपटॉप के लिए प्री-ऑर्डर 4 मार्च से एपल के ऑनलाइन स्टोर के जरिए दिए जा सकेंगे। इसे सिल्वर और स्पेस ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जएगा।
नए MacBook Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस लैपटॉप में 16.2 इंच तक का (3,456 x 2,234 पिक्सल्स) Liquid Retina XDR ProMotion डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 1 बिलियन कलर्स के लिए सपोर्ट के साथ है। नए MacBook Pro में 128 GB तक का RAM और 8 TB तक की स्टोरेज है। इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा Desk View के लिए सपोर्ट के साथ है। इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, एक SDXC कार्ड स्लॉट, एक HDMI पोर्ट, दो Thunderbolt पोर्ट और 3.5 mm का ऑडियो जैक है।
नए MacBook Pro में 100 Wh की बैटरी 140 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप 24 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 17 घंटे तक की वेब ब्राउजिंग उपलब्ध करा सकता है। इसमें एपल का बैकलिट Magic कीबोर्ड दिया गया है। इस लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए टच ID सेंसर है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





