- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Apple ने भारत में M5...
प्रौद्योगिकी
Apple ने भारत में M5 चिप के साथ लॉन्च किया नया MacBook Air, जानें प्राइस
Tara Tandi
4 March 2026 3:18 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में मंगलवार को नया MacBook Air लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में कंपनी का M5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 13.6 इंच और 15.3 इंच के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं। इस लैपटॉप में 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा है। इसमें Apple Intelligence के फीचर्स के लिए सपोर्ट है।
नए MacBook Air का प्राइस
इस लैपटॉप की 13.6 इंच की स्क्रीन वाले मॉडल का प्राइस 1,19,900 रुपये और 15.6 इंच वाले वेरिएंट का 1,44,900 रुपये का है। नए MacBook Air को Sky Blue, Silver, Midnight और Starlight कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस लैपटॉप के लिए 4 मार्च से भारत और अमेरिका सहित बहुत से देशों में प्री-ऑर्डर दिए जा सकेंगे। इसकी बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी।
नए MacBook Air के स्पेसिफिकेशंस
इस लैपटॉप में M5 चिप दिया गया है। यह चिप 10-कोर CPU के साथ है। एपल का दावा है कि नए MacBook Air में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कार्यों के लिए M4 चिपसेट वाले MacBook Air की तुलना में चार गुणा तक फास्ट परफॉर्मेंस देता है। इसमें गेमिंग के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए थर्ड-जेनरेशन रे-ट्रेसिंग इंजन दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि नए MacBook Air में Intel Core Ultra X7 प्रोसेसर वाले लैपटॉप की तुलना में वेब ब्राउजिंग 50 प्रतिशत तक अधिक फास्ट होती है। इस लैपटॉप में स्टैंडर्ड के तौर पर 512 GB तक की स्टोरेज है।
नए MacBook Air में 13.6 इंच और 15.3 इंच के Liquid Retina डिस्प्ले के विकल्प हैं। इसका डिस्प्ले 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 1 बिलियन कलर्स के लिए सपोर्ट के साथ है। इस लैपटॉप में डेस्क व्यू के लिए सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें एपल का N1 वायरलेस नेटवर्किंग चिप दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि इस लैपटॉप की बैटरी सिंगल चार्ज में 18 घंटे तक चल सकती है। नए MacBook Air में macOS Tahoe है। इसमें Apple Intelligence के फीचर्स के लिए सपोर्ट है। इस लैपटॉप में Spatial Audio और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ थ्री-माइक एरे और एक स्पीकर यूनिट है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





