- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- भारत में एप्पल की...
प्रौद्योगिकी
भारत में एप्पल की आईफोन 17 सीरीज की प्रीबुकिंग आईफोन 16 सीरीज के स्तर को भी कर गई पार
jantaserishta.com
19 Sept 2025 1:33 PM IST

x
नई दिल्ली: उद्योग सूत्रों के अनुसार, भारत में एप्पल की आईफोन 17 सीरीज की प्रीबुकिंग आईफोन 16 सीरीज के स्तर को भी पार कर गई है। कुल बिक्री में नई सीरीज की हिस्सेदारी 15 से 16 प्रतिशत होने का अनुमान है। विश्लेषकों के अनुसार, आईफोन 17 प्रो मॉडल कम सप्लाई के बावजूद नई आईफोन सीरीज की प्रीबुकिंग एप्पल के लिए भारत में मजबूत दिवाली तिमाही का संकेत देती है
आंकड़ों से संकेत मिलता है कि 2025 में जुलाई-सितंबर की अवधि में भारत में कुल आईफोन शिपमेंट 50 लाख यूनिट को पार कर जाने की उम्मीद है। एप्पल ने 2024 की तीसरी तिमाही में लगभग 40 लाख आईफोन शिप किए, जिनमें कुल बिक्री में नई मॉडल का 10 प्रतिशत योगदान रहा। विश्लेषकों ने कहा कि आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स की मांग विशेष रूप से अधिक है, जिससे लॉन्च के शुरुआती हफ्तों में सप्लाई में कमी की संभावना पैदा हो रही है।
अपग्रेडेड 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस मॉडल के प्री-ऑर्डर में भारी उछाल आया है, जिसमें 'कॉस्मिक ऑरेंज' सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला रंग है। उन्होंने बताया कि बेस वेरिएंट को 256 जीबी में अपग्रेड किया गया है, जिससे यह पिछले साल के लॉन्च की तुलना में बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी है। आईफोन 17 सीरीज आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी है।
आईफोन 17 सीरीज आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी है। एप्पल के लेटेस्ट लाइनअप में आईफोन 17 के (256 जीबी वेरिएंट) की शुरुआती कीमत 82,900 रुपए है। आईफोन एयर के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपए, 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपए और 1 टीबी वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपए रखी गई है।
इसी तरह, आईफोन 17 प्रो के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपए, 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,54,900 रुपए और 1 टीबी वेरिएंट की कीमत 1,74,900 रुपए रखी गई है। आईफोन 17 प्रो मैक्स के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपए, 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपए, 1 टीबी वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपए और 2 टीबी वेरिएंट की कीमत 2,29,900 रुपए रखी गई है।
रिटेलर्स संकेत देते हैं कि बेस मॉडल व्यापक रूप से उपलब्ध होंगे, जबकि प्रो और प्रो मैक्स की उपलब्धता काफी सीमित है, जो सामान्य डिलीवरी का केवल लगभग 10 प्रतिशत ही है। इस कमी के कारण ब्लैक मार्केट में 10-20 प्रतिशत तक प्रीमियम बढ़ रहा है।
विश्लेषकों ने बताया कि आईफोन 16, 2025 की पहली छमाही में भारत का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल था, जिसने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 96.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसके अलावा, एप्पल के भारत में अब कुल चार रिटेल स्टोर खुल चुके हैं।
एप्पल ने हाल ही में भारत में अपने खुदरा विस्तार के तहत बेंगलुरु और पुणे में दो नए स्टोर खोले हैं। भारत एप्पल के मैन्युफैक्चरिंग प्लान का केंद्र भी बनता जा रहा है, जहां अब हर पांच में से एक आईफोन का उत्पादन देश में हो रहा है।
Tagsएप्पल की आईफोन 17 सीरीज की प्रीबुकिंगआईफोन 17 सीरीजApple iPhone 17 series prebookingiPhone 17 series
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





