प्रौद्योगिकी

गुलाबी रंग में आ सकता है एप्पल 'iPhone 15'

jantaserishta.com
17 July 2023 2:23 PM IST
गुलाबी रंग में आ सकता है एप्पल iPhone 15
x
सैन फ्रांसिस्को: एप्पल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक अच्‍छी खबर है। एप्पल का अपना अगला स्मार्टफोन 'आईफोन 15' गुलाबी रंग में आ सकता है। एप्पलइनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी 'लीकर श्रिंपएप्पलप्रो' द्वारा साझा की गई जिसने दावा किया कि 'आईफोन 15' हरे हल्के पीले और गुलाबी रंगों में आएगा।
'लीकर' ने एक फोटो पोस्‍ट की जिसमें फॉक्सकॉन सुरक्षा बैज शामिल है और फोटो को अंगूठे से ढका गया है ताकि यह दिखाया जा सके कि स्रोत ऐप्पल के असेंबली पार्टनर के लिए काम करता है। पहले यह अफवाह थी कि स्मार्टफोन 'आईफोन 15 प्रो' ग्रे टोन के साथ गहरे नीले रंग में उपलब्ध होगा।
उम्मीद है कि नीला रंग टाइटेनियम मटेरियल के साथ आएगा और इसमें स्टेनलेस स्टील के बजाय ब्रश फिनिश होगी जो कि एप्पल के पास पहले थी। इसके अलावा कयास लगाए जा रहे है कि कंपनी 'आईफोन 15 प्रो' के लिए गहरा लाल रंग और 'आईफोन 15' और 'आईफोन 15 प्‍लस' को हरे रंग में पेश करेगी। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 'आईफोन 15' सीरीज की रिलीज डेट घोषित नहीं की है। मगर इसके इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story