प्रौद्योगिकी

Apple ने M5 Pro, M5 Max चिपसेट के साथ पेश किए नए MacBook Pro मॉडल, जानें फीचर्स

Tara Tandi
5 March 2026 4:14 PM IST
Apple ने M5 Pro, M5 Max चिपसेट के साथ पेश किए नए MacBook Pro मॉडल, जानें फीचर्स
x
Technology टेक्नोलॉजी: Apple MacBook Pro के लिए कंपनी ने नए M सीरीज के चिपसेट पेश किए हैं। Apple ने M5 Pro और M5 Max को पेश किया है जिन्हें कंपनी के अबतक के सबसे पावरफुल चिपसेट बताया गया है। इनमें एपल का इन-हाउस फ्यूजन आर्किटेक्चर इस्तेमाल हुआ है। नए चिपसेट 6 हाई परफॉर्मेंस कोर और 12 परफॉर्मेंस कोर से लैस होकर आते हैं। Apple का दावा है कि ये 30 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं।
Apple MacBook Pro के नए 2026 मॉडल कंपनी ने पेश किए हैं। MacBook Pro के नए मॉडल M5 Pro और M5 Max चिपसेट के साथ 11 मार्च से खरीदे जा सकेंगे।
M5 Pro, M5 Max Specifications
एपल के नए M5 Pro और M5 Max चिपसेट्स कंपनी के नए फ्यूजन आर्किटेक्चर पर बने हैं। चिपसेट में 3nm की दो डाई मिलती हैं। ये लो-लेटेंसी और बैंडविथ के लिए काम करती हैं। MacBook Pro (2026) को M5 Pro और M5 Max चिप के साथ 128 जीबी तक मैमोरी के साथ कंफिगर किया जा सकता है। वहीं, स्टोरेज 8TB तक जा सकती है।
MacBook Pro को कंपनी क्रिएटर्स की डिवाइस के तौर पर पेश करती है। इनमें हाई वर्कलोड क्षमता बताई गई है जो वीडियो क्रिएटर और साउंड इंजीनियर्स के लिए उपयोगी हैं। इसके अलावा ये STEM स्टूडेंट्स और AI शोधकर्ताओं के लिए भी उपयोगी
नए मैकबुक में 18 कोर का सीपीयू है जिसमें 12 परफॉर्मेंस कोर हैं और 6 नए हाई परफॉर्मेंस कोर हैं। कंपनी का दावा है कि ये सुपर कोर सबसे तेज सिंगल थ्रेड परफॉर्मेंस डिलीवर कर सकते हैं। GPU को 40 कोर तक कंफिगर किया जा सकता है। कहा गया है कि ऐप में M5 Pro चिप 35 प्रतिशत बेहतर और M5 चिप 30 प्रतिशत बेहतर परफॉर्म करते हैं। इसके अलावा इनमें Neural Engine भी लगा है जो 16 कोर के साथ आता है। यह खासतौर पर AI परफॉर्मेंस को बढ़ाता है। नए चिपसेट Thunderbolt 5 की कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं।
Next Story