- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Apple ने इस पॉपुलर...

x
Technology टेक्नोलॉजी: Apple ने पॉपुलर टेक YouTuber Jon Prosser और उनके साथी Michael Ramacciotti पर फेडरल लेवल पर मुकदमा कर दिया है। आरोप है कि इन दोनों ने Apple के एक प्रोटोटाइप iPhone तक अवैध रूप से पहुंच हासिल की और iOS 26 के इंटरफेस और फीचर्स लीक किए। इस केस में Apple ने कथित तौर पर कहा है कि Prosser को इन लीक के लिए एक तरह की डील ऑफर की गई थी और उन्होंने जानबूझकर ऐसी क्लिप्स को सोशल मीडिया पर पब्लिश किया, जो कंपनी के ट्रेड सीक्रेट्स थे।
लॉसूट डॉक्यूमेंट (via MacRumors) में Apple ने दावा किया है कि Michael Ramacciotti नाम के व्यक्ति ने एक Apple इंजीनियर Ethan Lipnik का पासकोड चुराया और उसकी लोकेशन ट्रैक की। जब इंजीनियर अपने घर पर नहीं था, तब उसने डिवाइस एक्सेस कर लिया और FaceTime कॉल के जरिए Jon Prosser को दिखाया। इसके बाद Prosser ने उस इंटरफेस की स्क्रीन रिकॉर्डिंग ली और उसे YouTube व अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट कर दिया, जिससे ऐप्पल के मुताबिक, प्रोसेर को एड से कमाई भी हुई।
Apple ने कोर्ट में बताया कि Prosser और Ramacciotti ने इस पूरे प्लान की स्क्रिप्ट पहले से लिख रखी थी। उन्होंने इंटर्नल iOS 26 बिल्ड को पब्लिक में लाकर Apple के सीक्रेट्स को एक्सपोज किया, जिससे कंपनी को नुकसान पहुंचा। कंपनी का कहना है कि ये सिर्फ लीक नहीं, बल्कि एक “कॉर्डिनेटिड हैक” था। Apple ने इसके बाद Lipnik को नौकरी से भी निकाल दिया था।
अब Apple इस केस में इंजंक्शन, यानी रोक लगाने के साथ-साथ दोनों से कंपेन्सेशेटरी डैमेजेस की मांग कर रहा है। दूसरी ओर Prosser ने बयान में कहा है कि वो किसी साजिश में शामिल नहीं थे और उन्हें ये जानकारी कैसे मिली, इसका उन्हें सही से अंदाजा नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि वो Apple के दावों को कोर्ट में चुनौती देंगे।
यह केस इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि अबतक ज्यादातर लीकर्स को सिर्फ अनऑफिशियल चेतावनी मिलती थी, लेकिन इस बार Apple सीधे कोर्ट पहुंचा है। इससे दूसरे लीकर्स और कंटेंट क्रिएटर्स पर भी दबाव पड़ सकता है और भविष्य में कंपनी की पॉलिसी और सख्त हो सकती है।
TagsApple पॉपुलर YouTuberठोका केसApple popular YouTuberhit caseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





