प्रौद्योगिकी

Apple: एप्पल ने स्मार्टवॉच डिस्प्ले स्क्रीन बनाने वाले इन-हाउस प्रोजेक्ट पर लगाई रोक, रिपोर्ट में दावा

jantaserishta.com
23 March 2024 3:00 PM IST
Apple: एप्पल ने स्मार्टवॉच डिस्प्ले स्क्रीन बनाने वाले इन-हाउस प्रोजेक्ट पर लगाई रोक, रिपोर्ट में दावा
x
सैन फ्रांसिस्को: आईफोन बनाने वाली टेक दिग्गज कंपनी एप्पल ने कथित तौर पर अपनी स्मार्टवॉच के लिए डिस्प्ले स्क्रीन विकसित करने की योजना को स्थगित कर दिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट कहा गया है कि टेक दिग्गज ने माइक्रोएलईडी तकनीक के साथ स्क्रीन बनाने के लिए एक इन-हाउस प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है।
आईफोन निर्माता अब कथित तौर पर उन टीमों को पुनर्गठित कर रहा है जो डिस्प्ले इंजीनियरिंग संभालती हैं और साथ ही वह अमेरिका और एशिया में दर्जनों भूमिकाएं भी समाप्त कर रही हैं। एप्पल ने इस रिपोर्ट पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।
डिस्प्ले प्रोजेक्ट कथित तौर पर एप्पल द्वारा अपनी तकनीक को इन-हाउस में अधिक डिजाइन करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा था। एप्‍पल के सैमसंग और एलजी के ओएलईडी डिस्प्ले के साथ नए आईपैड प्रो मॉडल को लॉन्च करने की संभावना है। इस बीच, अमेरिकी न्याय विभाग और 16 राज्यों ने टेक दिग्गज एप्पल पर अपने प्रमुख उत्पाद, आईफोन के एकाधिकार को बनाए रखने का आरोप लगाया है। कंपनी पर आरोप लगाया गया है कि वह इस एकाधिकार का उपयोग उपभोक्ताओं के लिए अपने उत्पाद की लागत को ऊंचा रखने के लिए करती है। अमेरिकी बाजार में 65 फीसदी हिस्सेदारी के साथ एप्पल के आईफोन का दबदबा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story