- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Apple ने WWDC 2023 में...
प्रौद्योगिकी
Apple ने WWDC 2023 में iOS 17 की घोषणा की, रोलआउट किया जाएगा
Harrison
14 Sep 2023 2:18 PM GMT
![Apple ने WWDC 2023 में iOS 17 की घोषणा की, रोलआउट किया जाएगा Apple ने WWDC 2023 में iOS 17 की घोषणा की, रोलआउट किया जाएगा](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/14/3417750-untitled-90-copy.webp)
x
नई दिल्ली | Apple ने WWDC 2023 में iOS 17 की घोषणा की है और कहा है कि 18 सितंबर से इसे यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। इस अपडेट में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो सिर्फ भारतीय यूजर्स को ही दिए जा रहे हैं। अब ये फीचर कौन-से होंगे और ये भारतीय यूजर्स के कैसे काम आएंगे, चलिए जानते हैं।
भारतीय यूजर्स को मिलेंगे iOS 17 में ये खास फीचर्स:
नए अपडेट में ट्रांसलिट्रेशन कीबोर्ड फीचर दिया जाएगा। इसमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम का सपोर्ट दिया जाएगा। इन भाषाओं में आप आसानी से ट्रांसलेशन कर पाएंगे। इसके अलावा उर्दू, पंजाबी, गुजराती, हिंदी, बंगाली और मराठी का सपोर्ट पहले से दिया गया है। कुल मिलाकर अब भारतीय यूजर्स को 10 लैंग्वेजेज का सपोर्ट उपलब्ध करा दिया गया है। यह ट्रांसलिट्रेशन कीबोर्ड iPad OS, macOS और watchOS पर उपलब्ध होगा।
सिरी होगी स्मार्ट:
अब सिरी आपकी भाषा को और अच्छे से समझ पाएगा। iOS 17 और iPadOS 17 के साथ अब सिरी को हिंदी में अलग और इंग्लिश में अलग बोलने की जरूरत नहीं होगी। अगर आप सिरी को हिंदी और इंग्लिश में एक साथ कमांड देंगे तो भी सिरी पूरी तरह से समझ जाएगा। सिर्फ यही नहीं, आप इसके साथ तमिल, पंजाबी और मराठी जैसी किसी भी लैंग्वेज में सिरी का उपयोग कर पाएंगे। चलिए जानते हैं iOS 17 के कुछ अन्य टॉप फीचर्स के बारे में।
iOS 17 के टॉप फीचर्स:
iOS 17 अपडेट में कई ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे जो आईफोन को पूरी तरह से नया बना देंगे। इनमें StandBy ऑप्शन, NameDrop, New widgets, FaceTime ऐप का अपडेट, Phone और Messages ऐप का अपडेट समेत कई अन्य अपडेट दिए जाएंगे। इन फीचर्स के साथ आपका पुराना आईफोन भी एकदम नया लगने लगेगा।
TagsApple ने WWDC 2023 में iOS 17 की घोषणा कीरोलआउट किया जाएगाApple announces iOS 17will be rolled out at WWDC 2023ताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday's NewsNew News
![Harrison Harrison](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/29/3476989-untitled-119-copy.webp)
Harrison
Next Story