- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- उबर में फिर बड़ी...
प्रौद्योगिकी
उबर में फिर बड़ी छंटनी: 3300 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
Tara Tandi
3 Sept 2026 10:49 AM IST

x
नई दिल्ली: Uber में 3 हजार से ज्यादा लोगों की नौकरियां जाने वाली हैं! कंपनी में यह दूसरी सबसे बड़ी छंटनी है जो Covid-19 के बाद होने जा रही है। इससे पहले 2020 में कंपनी ने हजारों की संख्या में कर्मचारियों को नौकारी से निकाला था। उस समय राइड हेलिंग कंपनी से 6700 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई थी। वर्तमान छंटनियों के पीछे की वजह बताते हुए कंपनी ने कहा है कि वह वर्कफोर्स को छोटा करना चाहती है और मैनेजमेंट लेयर्स कम करना चाहती है ताकि लागत घटाई जा सके। कंपनी का कहना है कि वह आने वाले दिनों में विकास के नए चरण के लिए लागत में कटौती करने जा रही है।
Uber दुनिया भर में लगभग 3,300 नौकरियां खत्म करने जा रही है। यह कंपनी के वर्कफोर्स का 10% बताया जा रहा है। Bloomberg के अनुसार, अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि वह कंपनी को और बेहतर बनाने, मैनेजमेंट के स्तरों को घटाने और विकास के अगले चरण के लिए पैसे बचाने के मकसद से बड़ी रीस्ट्रक्चरिंग करने जा रहे हैं, और ये 3300 छंटनियां उसी का हिस्सा हैं। यह भी कहा है कि छंटनी का मकसद प्लेटफॉर्म को पहले से ज्यादा सरल और तेज बनाना है। साथ ही कंपनी के इतने बड़े साइज की वजह से तालमेल में जो दिक्कतें आ रही हैं, उनको खत्म करना है।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब Uber अपने मुख्य राइड-हेलिंग और डिलीवरी बिनेस पर अधिक संसाधन लगाने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं, आने वाले कुछ सालों में रोबोटैक्सी से बनने वाले भविष्य के लिए भी कंपनी अभी से तैयारी करना शुरू कर रही है। हालिया SEC फाइलिंग के अनुसार, Uber के पास दुनियाभर में कुल मिलाकर लगभग 34,000 कर्मचारी हैं। कंपनी 70 से अधिक देशों में ऑपरेट करती है।
Uber की यह छंटनी ऐसे समय में आई है जब AI के चलते भी दुनियाभर से नौकरियां कम हो रही हैं। इसी तरह कंपनी एक बड़ा निवेश आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए करना चाहती है जिसमें रोबोटैक्सी उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता कही जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले सालों में ऑटोनॉमस राइड-हेलिंग के लिए कंपनी एक बड़े प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश में है। इसके लिए Uber ने रोबोटैक्सी पार्टनरशिप के लिए 10 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करने की योजना बाई है। कंपनी ने Avride, Lucid, Nuro और Rivian जैसी कंपनियों में भी निवेश किया है।
Next Story





