प्रौद्योगिकी

Anker Prime 65W पावर बैंक हुआ लॉन्च मिलेगी 9600mAh बैटरी कैपिसिटी

Tara Tandi
16 Aug 2024 6:56 AM GMT
Anker Prime 65W पावर बैंक हुआ लॉन्च मिलेगी 9600mAh बैटरी कैपिसिटी
x
Anker Prime टेक न्यूज़: एंकर ने अपना नया पावर बैंक एंकर प्राइम 65W GaN लॉन्च कर दिया है। इसकी क्षमता 9600mAh है। इसमें कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए दो USB-C पोर्ट और एक USB-A पोर्ट दिया है। इसमें 1.3 इंच का कलर डिस्प्ले भी है जिसमें इसकी बैटरी, चार्जिंग समेत कई तरह के नोटिफिकेशन देखे जा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में। एंकर प्राइम 65W GaN पावर बैंक को कंपनी ने चीन में पेश किया है। इसकी कीमत 499 युआन (करीब 5,800 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी।
एंकर प्राइम 65W GaN स्पेसिफिकेशन
एंकर प्राइम 65W GaN पावर बैंक की क्षमता 9600mAh है। इसका वजन 308 ग्राम है। यानी यह ज्यादा भारी नहीं है। इसमें कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए दो USB-C पोर्ट दिए हैं डिवाइस का डाइमेंशन 114.6 x 42 x 43mm है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें चार्जिंग के लिए USB टाइप-C और टाइप-A पोर्ट दिए गए हैं, इसलिए इससे कई तरह के डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
कंपनी ने इस पावर बैंक में GaN तकनीक का इस्तेमाल किया है। इससे इसकी चार्जिंग क्षमता बढ़ जाती है और पावर डिलीवरी भी बेहतर होती है। यह डिवाइस आकार में कॉम्पैक्ट है, इसलिए इसे आसानी से पोर्टेबल किया जा सकता है। इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है और यह ज्यादा जगह भी नहीं लेता है। डिवाइस की कुल आउटपुट क्षमता 65W है। इसकी बॉडी पर एक साइड बटन भी दिया गया है जिसकी मदद से इसे चालू या बंद किया जा सकता है। कंपनी ने इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी जारी नहीं की है।
Next Story