- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Amazon ने Alexa+ का...
प्रौद्योगिकी
Amazon ने Alexa+ का वेब वर्जन कर दिया लॉन्च, जानें यूजर्स को मिलेंगे कैसे फीचर्स
Tara Tandi
7 Jan 2026 7:53 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Amazon का AI बेस्ड डिजिटल एसिस्टेंट Alexa+ अब चुनिंदा यूजर्स के लिए वेब पर उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने CES 2026 में नई वेबसाइट Alexa.com को लॉन्च किया है। डिजिटल एसिस्टेंट का एआई बेस्ड एडवांस वर्जन पहली बार 2025 में पेश किया गया था और इसका उपयोग ज्यादा कठिन सवाल पूछने के साथ-साथ एआई-जनरेटेड कंटेंट तैयार करने, ट्रिप की प्लानिंग करने और अन्य जरूरी टास्क के लिए किया जा सकता है। आइए Alexa+ के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अमेजन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि “Alexa+ सिर्फ जानकारी प्रदान नहीं करता, बल्कि इसे एक्शन लेने के लिए डिजाइन किया गया है। यह यूजर्स को अनगिनत टास्क को पूरा करने में मदद कर सकता है, जिसमें टू-डू लिस्ट मैनेज करना, आपके फैमिली कैलेंडर को अपडेट करना, आपके स्मार्ट होम को कंट्रोल करना, रिजर्वेशन करना और भी बहुत कुछ शामिल है।”
Amazon ने एआई का उपयोग करके Alexa को भी अपग्रेड किया है, जिससे डिजिटल एसिस्टेंट यूजर्स के कॉन्टेक्स्ट के आधार पर सवालों के जवाब दे सकते हैं। यह पुरानी चैट और यूजर्स की प्राथमिकताओं को भी ध्यान में रखता है। हालांकि, Alexa+ का वेब वर्जन सिर्फ अर्ली एक्सेस ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिन्हें बातचीत शुरू करने के लिए अपने Amazon अकाउंट में लॉगिन करना होगा। वेब के अलावा Alexa+ को Amazon के Echo डिवाइसेज पर पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी के अनुसार, अब तक दुनिया भर में 60 करोड़ से ज्यादा Alexa सपोर्टेड डिवाइस खरीदे जा चुके हैं।
Alexa+ की खासियतें
Alexa+ वेबसाइट में Alexa फीचर्स तक तेजी से एक्सेस के लिए एक नेविगेशन साइडबार दिया गया है।
Alexa+ पर यूजर्स खरीदारी की लिस्ट देख सकते हैं।
यह पर अपॉइंटमेंट के लिए कैलेंडर चेक कर सकते हैं।
यूजर्स टास्क को वहीं से शुरू कर सकते हैं जहां उन्होंने छोड़ा था।
Alexa+ डॉक्यूमेंट से जरूरी जानकारी निकाल सकता है।
Alexa+ यूजर्स के कैलेंडर में अपॉइंटमेंट और जानकारी जोड़ सकता है।
यह जरूरत पड़ने पर खास जानकारी याद रख सकता है, जिसमें दवाई, शेड्यूल को ट्रैक करना हो या आागमी कार्यक्रमों पर नजर रखना आदि शामिल है।
Alexa+ से कॉन्टेक्स्ट के अनुसार जवाब पाने के लिए, शेड्यूल मैनेज करने, खाने की प्लानिंग करने के लिए यूजर्स को अपने ईमेल, कैलेंडर और निजी डॉक्यूमेंट तक एक्सेस देना होगा।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





