- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- जल्द लांच iQOO Neo...
प्रौद्योगिकी
जल्द लांच iQOO Neo 10R, Vivo V50, Samsung Galaxy A56 5G जैसे धांसू फ़ोन,जाने फीचर
Tara Tandi
3 Feb 2025 7:08 AM GMT
x
Samsung Galaxy मोबाइल न्यूज़: Samsung Galaxy S25 सीरीज समेत कई धांसू फोन जनवरी में मार्केट में देखने को मिले। अब फरवरी भी स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में गर्म रहने वाली है। आने वाले दिनों में कई चर्चित स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। इनमें iQOO Neo 10R से लेकर Xiaomi 15 और Vivo V50 जैसे स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। रोचक बात है कि फरवरी में बजट से लेकर फ्लैगशिप लेवल तक के डिवाइसेज की रिलीज देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं कौन से फोन इस महीने मचाएंगे धमाल!
iQOO Neo 10R
iQOO की ओर से iQOO Neo 10R का लॉन्च फरवरी के लिए कंफर्म कर दिया गया है। यह फोन बोल्ड ब्लू और व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन में लॉन्च हो सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 SoC होगा। इसमें 6,400mAh की बैटरी बताई गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में 1.5K पैनल देखने को मिल सकता है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में रियर में 50MP Sony LYT-600 मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा आ सकता है। सेल्फी के लिए फोन 16MP फ्रंट कैमरा से लैस हो सकता है। फोन भारत में Rs 30 हजार की रेंज में आ सकता है।
Vivo V50
Vivo V50 सीरीज को कंपनी भारत में इसी महीने पेश कर सकती है। यह इससे पहले आई Vivo V40 सीरीज की सक्सेसर होगी। अफवाहों में है कि Vivo V50 में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 5,870mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
OnePlus Open 2
OnePlus Open को कंपनी ने अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया था। अब इसका सक्सेसर OnePlus Open 2 जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी की ओर से हालांकि इसके बारे में अधिकारिक रूप से कोई संकेत नहीं दिया गया है। OnePlus Open 2 में 6,000mAh मिल सकती है। फोन में 16 जीबी तक रैम आ सकती है। यह OxygenOS 15 पर रन कर सकता है जो कि Android 15 आधारित होगा। फोन में AI फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
Samsung Galaxy A56 5G
Samsung Galaxy A56 5G फोन इसी महीने मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन में GSM, WCDMA, LTE FDD, और 5G का सपोर्ट होगा। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। यह 5000mAh बैटरी से लैस होगा। इसमें Exynos 1580 SoC बताया जा रहा है। फोन में 8GB रैम देखने को मिल सकती है। Galaxy A56 में कंपनी रोचक डिजाइन दे सकती है। लीक्स के अनुसार, इसमें रियर में पिल शेप का कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है।
TagsiQOO नियो 10Rवीवो V50सैमसंग गैलेक्सी A56 5Gधांसू फ़ोनiQOO Neo 10RVivo V50Samsung Galaxy A56 5Gamazing phoneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story