प्रौद्योगिकी

जबरदस्त Neckband आया, फास्ट चार्जिंग भी

jantaserishta.com
21 May 2022 10:07 AM IST
जबरदस्त Neckband आया, फास्ट चार्जिंग भी
x

नई दिल्ली: Just Corseca ने भारतीय बाजार में अपना नया ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने एडवॉन्स टेक्नोलॉजी से लैस Stallion नेकबैंड लॉन्च किया है, जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है. कंपनी ने इस बैंड में कैमरा यूज करने के लिए अलग से एक बटन भी दिया है, जो इसे खास बनाता है.

ब्लूटूथ वर्जन 5.0 के साथ आने वाला यह नेकबैंड 100 घंटे के म्यूजिक टाइम के साथ आता है. ब्रांड की मानें तो महज 10 मिनट चार्ज करके इसे 10 घंटे तक यूज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरे फीचर्स.
कंपनी की मानें तो इस नेकबैंड को फिटनेस प्रेमी, ट्रैवलर और ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो लंबी बैटरी और बेहतर क्वालिटी पर फोकस रखते हैं. इसका डिजाइन भी कुछ ऐसा ही है, जो प्रीमियम दिखता है. ब्रांड की मानें तो सिंगल चार्ज में यह डिवाइस 100 घंटे तक का म्यूजिक टाइम ऑफर करता है.
इसमें 70 घंटे तक टॉक टाइम और 400 घंटे का स्टैंड बाय टाइम मिलेगा. Just Corseca Stallion नेकबैंड में 800mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा प्ले टाइम ऑफर करता है. डिवाइस IPX8 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से बचाता है.
Just Corseca Stallion नेकबैंड में मजबूत सिलिकॉन रबर का इस्तेमाल किया गया है. महज 10 मिनट चार्ज करके यूजर्स इस पर 10 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं. नेकबैंड टाइप-सी USB पोर्ट के साथ आता है. यूजर्स इसे पूरे दिन बिना किसी दिक्कत के यूज कर सकते हैं. नेकबैंड को फुल चार्ज होने में लगभग डेढ़ घंटे का वक्त लगता है. डिवाइस 15 मीटर दूर तक आपके फोन से कनेक्ट रह सकता है.
इस डिवाइस को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन- ग्रे और ब्लैक में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 3,499 रुपये है और इसपर एक साल की वारंटी मिलती है. Just Corseca Stallion नेकबैंड को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं. डिवाइस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story