प्रौद्योगिकी

अनलिमिटेड 5G, कॉलिंग, फ्री OTT ऐप वाला धांसू Jio प्लान

Tara Tandi
7 March 2025 12:21 PM IST
अनलिमिटेड 5G, कॉलिंग, फ्री OTT ऐप वाला धांसू Jio प्लान
x
Reliance Jio टेक न्यूज़ : Reliance Jio ने टैरिफ हाइक के बाद कई ऐसे प्लान अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं जो अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी फायदेमंद हैं। कंपनी तीन महीने के कई ऐसे प्लान पेश करती है जिनमें अच्छा खासा इंटरनेट डेटा और फ्री बेनिफिट्स मिलते हैं। लॉन्ग टर्म वैलिडिटी की चाहने वाले ग्राहकों के लिए ये प्लान काफी किफायती साबित हो सकते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो लम्बी वैधता के साथ भरपूर डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देता है।
Reliance Jio ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक धांसू अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान पेश किया है जिसमें 90 दिनों की वैधता मिल रही है। इसे MyJio App या Jio Official Website से 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। प्लान में यूजर को 90 दिनों की यानी पूरे 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान डेली बेसिस पर यूजर को 2GB हाई स्पीड इंटरनेट देता है। यानी कि 90 दिनों तक कंपनी 180GB डेटा का लाभ दे रही है। लेकिन ठहरें, डेटा और भी ज्यादा दिया गया है। इस प्लान के साथ यूजर को 20GB डेटा फ्री भी मिल रहा है जिससे कुल डेटा बेनिफिट 200GB हो जाता है। यह जियो प्लान इंटरनेट डेटा के मामले में धांसू बेनिफिट लेकर आता है।
इसके अलावा, अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान होने के चलते यूजर असीमित कॉल्स इसमें कर सकता है। साथ में रोजाना 100SMS फ्री भेजने की सुविधा भी है। डेटा कोटा खत्म होने जाने के बाद भी इंटरनेट 64kbps की स्पीड से चलता रहेगा। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ योग्य ग्राहकों को Unlimited 5G डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। इसी के साथ जियो ऐप्स पर आप एंटरटेनमेंट का मजा भी ले सकते हैं।
इस जियो प्लान के साथ JioTV, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV पर टीवी शो आदि का आनंद ले सकते हैं। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud ऐप एक्सेस आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इस तरह से यह जियो प्लान एक ऐसा पैकेज ऑफर करता है जिसमें ग्राहक की हर तरह की जरूरत को शामिल किया गया है। इसमें डेटा है, अनलिमिटिड कॉलिंग है, और मनोरंजन भी है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Next Story