प्रौद्योगिकी

WhatsApp का कमाल वाला फीचर, बिना अपना नंबर शेयर किए कर पाएंगे चैट! जानें इसके फायदे

jantaserishta.com
17 April 2022 2:17 PM IST
WhatsApp का कमाल वाला फीचर, बिना अपना नंबर शेयर किए कर पाएंगे चैट! जानें इसके फायदे
x

नई दिल्ली: WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए नए-नए फीचर्स को जारी करता रहता है. अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp प्रोफाइल शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है. इससे यूजर्स अपनी प्रोफाइल को URL के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर कर सकेंगे.

इसको लेकर WABetaInfo ने रिपोर्ट किया है. आपको बता दें कि WABetaInfo वॉट्सऐप पर आने वाले नए फीचर्स के बारे में जानकारी देता है. रिपोर्ट के अनुसार नया शेयर प्रोफाइल बटन यूजर को प्रोफाइल के लिए लिंक बनाने की सुविधा देगा.
इससे यूजर्स सिंगल टैप में दूसरे यूजर्स से चैट कर सकेंगे. WABetaInfo ने इसको लेकर स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया है. स्क्रीनशॉट के अनुसार ये नया बटन सेटिंग टैब में प्रोफाइल पिक्चर में होगा. WhatsApp अभी यूजर को उनकी प्रोफाइल का QR कोड क्रिएट करने का ऑप्शन देता है.
इससे यूजर प्रोफाइल का QR कोड क्रिएट करके इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते हैं. इससे यूजर्स बिना आपके फोन नंबर के भी आप से आसानी से चैट कर सकते हैं. WhatsApp प्रोफाइल का QR कोड स्कैन क्रिएट करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप ओपन करना होगा. इसके बाद स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर में दिए गए थ्री-डॉट पर क्लिक करना होगा. फिर यूजर को मेन्यू से सेटिंग के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा.
आपको आपके वॉट्सऐप अकाउंट नाम के सामने दिए गए QR कोड आइकन को टैप करना होगा. इसके बाद आप इसे शेयर के ऑप्शन से अपने फोन की गैलरी में सेव कर सकते हैं या सोशल मीडिया या ईमेल के जरिए किसी के साथ शेयर कर सकते हैं. दूसरे यूजर इसे स्कैन करके आपसे सीधे चैट कर सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story