- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Amazfit Balance 2...
प्रौद्योगिकी
Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 21 दिन बैटरी के साथ लॉन्च
Tara Tandi
15 May 2025 4:00 PM IST

x
Amazfit Balance 2 smartwatch टेक न्यूज़: Huami की ओर से Amazfit Balance 2 को लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच इस तरह से डिजाइन की गई है कि यह डेली यूज के साथ ही फिटनेस यूजर्स के लिए भी काफी उपयोगी हो सकती है। इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स हैं, मजबूत बिल्ड क्वालिटी है, और एडवांस्ड स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह सैफायर क्रिस्टल कवर के अंदर फीट होकर आती है जिससे कि स्क्रैच रसिस्टेंस भी मिल जाता है। स्मार्टवॉच का सर्कुलर वॉचफेस 47mm साइज का है और वियरेबल का वजन केवल 42 ग्राम है। कंपनी ने इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप दिया है और इसमें एक मेग्नेटिक चार्जिंग बेस भी मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Amazfit Balance 2 Price
Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच की कीमत 1969 युआन (लगभग 23,000 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच इस वक्त प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल 20 मई से शुरू होगी।
Amazfit Balance 2 Specifications
Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 480 × 480 रिजॉल्यूशन है। यह सैफायर क्रिस्टल कवर के अंदर फीट होकर आती है जिससे कि स्क्रैच रसिस्टेंस भी मिल जाता है। स्मार्टवॉच का सर्कुलर वॉचफेस 47mm साइज का है और वियरेबल का वजन केवल 42 ग्राम है। कंपनी ने इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप दिया है और इसमें एक मेग्नेटिक चार्जिंग बेस भी मिलता है।
यह स्मार्टवॉच Zepp OS 5 पर रन करती है जो कि Huami का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉलेशन को भी सपोर्ट करता है जिससे कि स्मूद इंटरफेस का अनुभव मिलता है। स्मार्टवॉॉच में 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2 और Wi-Fi (2.4GHz) का सपोर्ट इसमें दिया गया है। स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन NFC मिलता है।
हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें रियल टाइम हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स हैं जिनमें एडवांस्ड ऑप्टिकल सेंसर इस्तेमाल किए गए हैं। यह स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस एनालिसिस, और अन्य फीचर्स जैसे VO₂ Max, रिकवरी टाइम और ट्रेनिंग लोड आदि को भी सपोर्ट करती है। इसके अलावा आउटडोर रनिंग, स्विमिंग, और साइकलिंग जैसी एक्टिविटी भी यह ट्रैक कर सकती है। स्मार्टवॉच 10ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है। इसमें 658mAh की बैटरी लगी है जिसकी मदद से यह सिंगल चार्ज में 21 दिन चल सकती है और GPS मोड में 67 घंटे चल सकती है।
TagsAmazfit Balance 2स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज21 दिन बैटरी लॉन्चsmartwatch single charge21 days battery launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





