- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Amazfit Active 3...
प्रौद्योगिकी
Amazfit Active 3 Premium लॉन्च हुई 3000 निट्स ब्राइटनेस, 4GB रैम, 12 दिन बैटरी के सा
Tara Tandi
28 Feb 2026 7:40 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Amazfit Active 3 Premium को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह स्मार्टवॉच फिटनेस उत्साहियों के लिए काफी उपयोगी कही गई है। इसमें 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 4GB स्टोरेज के साथ आती है। कंपनी ने फिटनेस के लिए कई फीचर्स इसके अंदर दिए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसकी कीमत, और सभी खास स्पेसिफिकेशंस से लेकर फीचर्स तक के बारे में सबकुछ।
Amazfit Active 3 Premium Price
Amazfit Active 3 Premium की कीमत $169.99 (लगभग 15,500 रुपये) है। इसे कंपनी ने फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया है। Amazfit Website पर यह खरीद के लिए उपलब्ध है। इसे Apex Silver, Atlas Blue, और Aero White कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।
Amazfit Active 3 Premium Specifications
Amazfit Active 3 Premium में 1.32 इंच बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 466 x 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। पिक्सल डेंसिटी 353ppi की है। स्मार्टवॉच में 3000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन पर सफायर ग्लास की सेफ्टी दी गई है। 45mm स्टेनलैस स्टीड बॉडी के साथ यह आती है। यह स्मार्टवॉच Zepp ऐप के साथ काम करती है। इसमें 4GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
स्मार्टवॉच में फिटनेस के शौकीनों के लिए कई तरह के उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रनिंग प्लान, स्ट्रेंथ सेशन, स्टूडियो वर्कआउट जैसे कई फीचर आते हैं। स्मार्टवॉच में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस, स्किन टेम्परेचर, स्लीप मॉनिटरिंग के लिए सेंसर दिए गए हैं। यह BioTracker PPG सेंसर से लैस है। इसके अलावा हेल्थ एसेसमेंट, स्वांस व्यायाम, फीमेल साइकल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी ने इसमें 170 स्पोर्ट्स मोड दिए हैं।
Amazfit Active 3 Premium में Bluetooth 5.3 और BLE कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर है। स्मार्टवॉच 365mAh बैटरी से लैस है। यह 12 दिन का बैकअप दे सकती है। हैवी यूज में 7 दिन तक यह चल सकती है। लगातार GPS इस्तेमाल में यह 24 घंटे तक चल सकती है। वियरेबल को 5 ATM वाटर रसिस्टेंस से लैस किया गया है। इसका वजन 38 ग्राम बताया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





