- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Amazfit Active 2...
प्रौद्योगिकी
Amazfit Active 2 Square स्मार्टवॉच सैटेलाइट सिस्टम के साथ भारत में लॉन्च
Tara Tandi
10 July 2025 7:16 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Amazfit ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Active 2 Square को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें प्रीमियम हार्डवेयर और हेल्थ-फर्स्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स को जोड़ते हुए इसे एक पावर-पैक्ड ऑप्शन बनाया है। इसमें 1.75-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है और इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर भी है, जिससे ये सीधी धूप में स्क्रीन की ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट करता है। Amazfit Active 2 Square में 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स मिलते हैं और कंपनी के दावे अनुसार, यह 10 दिनों तक चलने वाली बैटरी के साथ आती है।
Amazfit Active 2 Square की भारत में कीमत 25,999 रुपये (MRP) रखी गई है, लेकिन इसे Amazon Prime Day Sale (12 से 14 जुलाई) के दौरान 12,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर खरीदा जा सकता है। Prime मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस 10 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह वॉच ऑनलाइन के साथ कुछ सिलेक्टेड ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
Amazfit Active 2 Sqaure में 1.75-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसे सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन से लैस किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, Active 2 के सर्कुलर डायल के बजाय यह चौकोर डायल के साथ आती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2000 nits बताई गई है और साथ ही इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर भी शामिल है।
Amazfit Active 3 Square की बॉडी स्टेनलेस स्टील फ्रेम से बनी है और इसके हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स में नया BioTracker 6.0 PPG सेंसर शामिल किया गया है, जो ड्यूल LED और पांच फोटोडायोड्स के साथ बेहतर एक्युरेसी ऑफर करता है। इसमें डेली रेडिनेस स्कोर, HRV-बेस्ड रिकवरी इनसाइट्स और Wild.AI ऐप के जरिए मेंस्ट्रुअल और हार्मोनल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। आउटडोर एक्टिविटीज के लिए इसमें 5 सैटेलाइट सिस्टम्स से पावर्ड ऑफलाइन मैप्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का सपोर्ट दिया गया है।
Amazfit Active 2 Square में 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स मिलते हैं, जिसमें HYROX Race Mode भी शामिल है। स्मार्ट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग फीचर अपने आप रेपिटिशन, सेट्स और रेस्ट को डिटेक्ट करता है। Zepp Flow सपोर्ट के जरिए यूजर वॉइस कमांड दे सकते हैं। Android यूजर्स के लिए वॉइस रिप्लाई और ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड से मैसेज रिप्लाई करने का फीचर भी मौजूद है। इसके अलावा इस Amazfit स्मार्टवॉच में बैरोमीटर, अलार्म कंट्रोल, कैलेंडर अलर्ट्स और 10 दिनों तक चलने वाली बैटरी भी मिलती है।
TagsAmazfit Active 2 Square स्मार्टवॉचसैटेलाइट सिस्टमभारत लॉन्चAmazfit Active 2 Square smartwatchsatellite systemIndia launchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





