- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Alcatel ने अपने 3...
प्रौद्योगिकी
Alcatel ने अपने 3 अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को किया ट
Tara Tandi
22 May 2025 5:37 PM IST

x
Alcatel 3 smartphone टेक न्यूज़: Alcatel ने कन्फर्म कर दिया है कि उसकी V3 सीरीज भारत में 27 मई को लॉन्च होगी। कंपनी ने अब तीनों मॉडल, Alcatel V3 Ultra 5G, V3 Pro 5G और V3 Classic 5G की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स भी आधिकारिक रूप से शेयर कर दिए हैं। स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए प्रतीत होता है कि इस सीरीज को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबे बैकअप, बड़ी डिस्प्ले और डिजिटल रीडिंग एक्सपीरियंस जैसे फीचर्स को प्रायोरिटी देते हैं। इन फोन्स में NXTPAPER और NXTVISION जैसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही ऐसा मोड भी शामिल है, जो बैटरी को 7 दिन तक चलाने का दावा करता है।
Alcatel V3 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स 5G सपोर्ट के साथ आएंगे और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कीमतों की जानकारी लॉन्च इवेंट के दिन यानी 27 मई को सामने आएगी, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी का फोकस मिड-रेंज सेगमेंट पर रहेगा।
Alcatel V3 Ultra 5G में 6.8-इंच की FHD+ LCD स्क्रीन दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। खास बात यह है कि इसमें पहली बार भारत में NXTPAPER एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले लाया गया है, जिसमें INK मोड के साथ फुल-कलर E-Paper रीडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8GB RAM और 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट है। कैमरा सेटअप में 108MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। इसमें 5010mAh की बैटरी दी गई है जो Max Ink मोड में 7 दिन तक चलने का दावा करती है। साथ में 33W चार्जर बॉक्स में मिलेगा। यह फोन बिल्ट-इन स्टायलस और eSIM सपोर्ट के साथ आता है।
Alcatel V3 Pro (ऊपर तस्वीर में)
Alcatel V3 Pro (ऊपर तस्वीर में)
Alcatel V3 Pro 5G में 6.7-इंच HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो NXTPAPER 4-in-1 डिस्प्ले मोड के साथ आती है। इसमें भी Dimensity 6300 चिपसेट, 8GB RAM और 10GB वर्चुअल RAM है। कैमरे में 50MP प्राइमरी और एक सेकेंडरी लेंस के साथ 8MP फ्रंट कैमरा है। इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है और बॉक्स में 10W चार्जर मिलेगा। Max Paper मोड में यह फोन भी 7 दिन तक का बैकअप देने का दावा करता है।
Latest and Breaking News on NDTV
Alcatel V3 Classic 5G में 6.7-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले है, लेकिन इसमें NXTPAPER की बजाय NXTVISION डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर वही Dimensity 6300 है, लेकिन इस वेरिएंट में 128GB स्टोरेज और माइक्रोSD से 2TB तक एक्सपेंशन का ऑप्शन भी है। कैमरा सेटअप Pro जैसा ही है - 50MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा। इसमें 5200mAh की बैटरी, NFC सपोर्ट और 18W चार्जर बॉक्स में मिलेगा।
TagsAlcatel 3 अपकमिंग स्मार्टफोनडिजाइन स्पेसिफिकेशन्स टीजAlcatel 3 Upcoming SmartphoneDesign Specifications Teasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





