प्रौद्योगिकी

एयरटेल की धांसू सर्विस लॉन्च, सिंगल रिचार्ज में चलेंगे घर के सारे टीवी-मोबाइल और इंटरनेट, जाने पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
2 July 2021 5:14 PM IST
एयरटेल की धांसू सर्विस लॉन्च, सिंगल रिचार्ज में चलेंगे घर के सारे टीवी-मोबाइल और इंटरनेट, जाने पूरी डिटेल्स
x

टेलीकॉम ऑपरेटर Airtel ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक नई सर्विस को पेश किया है. इस नई सर्विस का नाम एयरटेल ब्लैक रखा गया है. इस सर्विस में पोस्टपेड, DTH और फाइबर कनेक्शन एक ही बिल में कंबाइंड होंगे. ये एयरटेल ब्लैक सर्विस कंपनी के वन एयरटेल सर्विस जैसी है.

कंपनी ने एयरटेल ब्लैक के लिए एक माइक्रोसाइट भी तैयार किया हुआ है. इस सर्विस के नए प्लान्स वन एयरटेल प्लान जैसे ही बेनिफिट्स ऑफर करते हैं. नए एयरटेल ब्लैक प्लान्स के अंदर एयरटेल कस्टमर्स दो या इससे ज्यादा एयरटेल सर्विसेज (फाइबर, DTH, मोबाइल) को एक साथ बंडल कर पाएंगे.
नई सर्विस के तहत ग्राहकों को चार बड़े बेनिफिट्स मिलेंगे-
- पहला, ग्राहकों को एक सिंगल बिल मिलेगा.
- दूसरा, ग्राहकों को रिलेशनशिप मैनेजर्स की डेडिकेटेड टीम के साथ एक कस्टमर केयर नंबर मिलेगा.
- तीसरा, आ रही दिक्कतों को प्रायोरिटी पर ठीक किया जाएगा.
- चौथा, अपनी जरूरत के मुताबिक प्लान को कस्टमाइज करने का चॉइस मिलेगा.
एयरटेल ब्लैक प्लान के तहत चार प्लान्स ग्राहकों को ऑफर किए जा रहे हैं-
998 रुपये वाला एयरटेल ब्लैक प्लान
इस प्लान के तहत सब्सक्राइबर्स को 2 मोबाइल कनेक्शन और 1 DTH कनेक्शन मिलेगा.
1,349 रुपये वाला एयरटेल ब्लैक प्लान
इस प्लान के तहत एयरटेल यूजर्स को 3 मोबाइल कनेक्शन और 1 DTH कनेक्शन मिलेगा.
1,598 रुपये वाला प्लान
इस प्लान के तहत एयरटेल सब्सक्राइबर्स को 2 मोबाइल कनेक्शन और 1 फाइबर कनेक्शन मिलेगा.
2,099 रुपये वाला एयरटेल ब्लैक प्लान
ये इस रेंज का सबसे महंगा प्लान है और इसमें यूजर्स को 3 मोबाइल कनेक्शन, 1 फाइबर कनेक्शन और 1 DTH कनेक्शन मिलेगा.
कैसे पाएं एयरटेल ब्लैक?
- एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करें और इसके बाद कोई एक एयरटेल ब्लैक प्लान खरीदें या अपनी मौजूदा सर्विसेज को बंड कर अपना खुद का प्लान बनाएं.
- या अपने पास के किसी एयरटेल स्टोर जाएं. वहां, मौजूद टीम एयरटेल ब्लैक में आने के लिए आपकी मदद करेगी.
- या 8826655555 पर मिस कॉल करें. इसके बाद एयरटेल का कोई एग्जीक्यूटिव आपसे संपर्क करेगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story